July 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के दर्शन नहीं कर सकेंगे श्रद्धालु, अगले आदेशों तक बंद रहेगा कपाट, पढिए

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- देश में बढते कोरोना के मामलों को देखते हुए जहां राज्य सरकारें अलर्ट मोड पर आ गई है वहीं राजस्थान सरकार ने भी कई नई पाबंदियां लगा दी है, दरअसल राज्य में बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए ही प्रदेश में पाबंदियां लगाई जा रही हैं। जिसका असर अब दौसा जिले में स्थित प्रसिद्ध मेहंदीपुर बालाजी मंदिर पर भी पड़ रहा है ओर यही कारण है कि अब मंदिर को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। हालांकि आरती व भोग पहले की तरह जारी रहेंगे। वहीं दर्शनों के टाइम में भी बदलाव किया गया है।

नए आदेश में साफ कर दिया गया है कि आज से श्रद्धालु मेहंदी बालाजी के दर्शन नहीं कर सकेंगे और अगले आदेशों तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। इससे पहले ट्रस्ट सचिव एमके माथुर ने बताया कि अब प्रत्येक रविवार को मंदिर पूरी तरह बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सरकार की गाइडलाइन की पालना व श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा की नई सरकार का आज फ्लोर टेस्ट

Voice of Panipat

PANIPAT:- अवैध रूप से कॉलोनी काटने वाले क्लोनाइजरों पर होगी FIR दर्ज-DC

Voice of Panipat

कोरोना के बीच कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ले सकता है बड़ा फैसला, ऑनलाइन परीक्षाओं पर संशय

Voice of Panipat