28.9 C
Panipat
March 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana News

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, कोई लक्षण नहीं

वॉयस ऑफ़ पानीपत कुलवन्त सिंह :- हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद वीडियो और ट्वीट के माध्यम से दी है। वीडियो में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, लेकिन कोरोना के कोई लक्षण नहीं है। डिप्टी सीएम ने कहा कि मुझे बुखार नहीं है। मैं खुद को सैल्फ आइसोलेट कर रहा हूं। इसके अलावा जो भी साथी पिछले एक सप्ताह से मिले हैं, वे भी अपना कोरोना टेस्ट करवाने का कष्ट करें।

हरियाणा के विधानसभा सत्र से पहले सीएम मनोहर लाल खट्टर भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उनके साथ-साथ स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, अंबाला विधायक असीम गोयल, पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांढा, पूर्व परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार समेत कई मंत्री व विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि अब सब स्वस्थ हो चुके हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

1 जनवरी 2022 से GST दरों में होगा इजाफा, पढिए

Voice of Panipat

HARYANA:- करनाल में चलती मालगाड़ी से कंटेनर गिरें, सभी एक्सप्रेस ट्रेनों के रुट डायवर्ट

Voice of Panipat

Haryana में 3 IPS और 2 HPS का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट

Voice of Panipat