34.1 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimePanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

करियाना दुकान की आड़ में खोला था क्लीनिक, CM फ्लाइंग ने मारा छापा

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- मामला सनौली खुर्द का है, जहां पर अवैध रूप करियाने की दुकान के अंदर क्लीनिक चल रहा था। करनाल व स्वास्थय विभाग की संयुक्त टीम ने गांव सनौली खुर्द में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक में छापे मारी की। जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के जिला शामली व कस्बा कैराना की 2 युवतियां यहां पर प्रैक्टिस कर रही थी। पुलिस ने उन दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

अब आपको पूरा मामला विस्तार से बताते हैं। आपको बता दें कि गर्भ धारण एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक- विनियमन तथा दुरूपयोग अधिनियम के तहत जिला नोएडा अधिकारी ड़ा. अमित ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को अवैध रूप से संचालित क्लीनिक की सूचना मिली थी। वहीं इसकी जानकारी सिविल सर्जन ड़ा जितेंद्र कादियान को दी गई। जानकारी के तुरंत बाद एक टीम बनाकर सनौली खुर्द पहुंची। वहां पहुंचने के बाद उस मकान में गई तो टीम भी करियाने की दुकान के पीछे क्लीनिक देख हैरान रह गये। ओर ये भी बताया कि वहां पर कोई बोर्ड भी नहीं लगा हुआ था।

वहीं छापेमारी के दौरान पता लगा कि कैराना निवासी मुस्कान व कुटानी रोड़ निवासी नगमा वहीं पर प्रैक्टिस करती है ओर छापेमारी के समय वहां पर 3 मरीज भी इलाज के लिये पहुंचे हुए थे। इस अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक से भारी मात्रा में  दवाईयां, रिकॉर्ड व मुहर सहित कई अन्य सामान भी जब्त कर लिया गया है। वहीं डॉ अमित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ है व आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अवैध देसी पिस्तौल सहित अलग अलग स्थान से 2 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

BREAKING:- पानीपत टोल प्लाजा के रेट बढे़, नेता जी ने टोल हटवाने का किया था वादा

Voice of Panipat

फोन स्नेचिंग करने वाले दो आरोपित काबू, मोबाइल भी बरामद

Voice of Panipat