34.1 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
Technology

WHATSAPP पर डिलीट हुई फोटो को ऐसे करे रिकवर, पढ़िए पूरा प्रोसेस

वायस ऑफ पानीपत (सोनम)- आप सभी जानते हैं कि WHATSAPP दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला मैसेजिंग ऐप है। इस ऐप के जरिए मैसेज ही नहीं बल्कि फोटो और वीडियो तक शेयर की जा सकती है। लेकिन कई बार देखा गया है कि यूजर्स फोटो भेजकर आपके देखने से पहले ही डिलीट कर देते हैं। ऐसे में आपके मन में यह इच्छा होती है कि आखिर उस फोटो में ऐसा क्या था, जिस कारण फोटो को डिलीट कर दिया गया। यदि आप भी डिलीट हुई फोटो को रिकवर करना चाहते हैं तो हम आपको एक तरीका बताएंगे कि किस तरह से इसे रिकवर कर सकते हैं।

अब आपको पूरा प्रोसेस बताते हैं- डिलीट फोटो को रिकवर करने के लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाएं इसके बाद यहां से आप WAMR ऐप डाउनलोड करें फिर डाउनलोड प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऐप ओपन करें। ये करने के बाद अब ऐप को एक्सेस देकर व्हाट्सएप पर क्लिक करें। इतना करने के बाद आपको ऐप की होम स्क्रीन पर वो फोटो दिखाई देंगी, जिन्हें यूजर्स ने भेजकर कर तुरंत डिलीट कर दिया था। फोटो के अलावा आप इस ऐप के जरिए डिलीट हुए मैसेज को भी पढ़ सकते हैं। इस तरह से आपको डिलीट हुए मैसेज के साथ- साथ फोटो भी दिखेगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

बिना पेट्रोल- डीजल के चलेगी ये शानदार सोलर कार, जानें कीमत और फीर्चस

Sahab Ram

Google की नई पॉलिसी लागू: एंड्रॉयड यूजर्स की फ्री स्टोरेज पर बढ़ेगा दबाव

Voice of Panipat

2027 में भारत में लॉन्च होने जा रहे प्लास्टिक के नोट !

Voice of Panipat