33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsIndia NewsPANIPAT NEWS

इस वजह से पिता ने बेटी के साथ किया रेप, फिर कर दी हत्या, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक पिता ऑनर किलिंग में क्रूरता की हदों को पार कर गया है। दूसरे समाज के लड़के के साथ भागकर बेटी ने शादी क्या की, पिता ने बेटी से पहले रेप किया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया है।

मामला राजधानी के रातीबढ़ पुलिस थाना क्षेत्र का है. यहां के समसगढ़ के जंगल में रविवार को एक महिला और बच्चे का शव मिला था, पुलिस ने हुलिए के आधार पर कुछ लोगों के सहारे महिला की पहचान की. उसके बाद से लगातार जांच चल रही थी, आखिकार पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। पुलिस के अनुसार आरोपी की बेटी ने भागकर दूसरे समाज के युवक के साथ शादी की थी, इसी बात से वह नाराज था। बेटी घर से भागकर रायपुर में रहने लगी थी. पिछले दिनों दीपावली के समय वह भोपाल आई थी. पिता को यह जानकारी अपनी बड़ी बेटी से मिली थी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी को उसकी बड़ी बेटी ने बताया कि छोटी बेटी का आठ माह का बच्चा है और उसकी मौत हो गई है। यह बात सुनकर वह उसके पास पहुंचा और नवजात के अंतिम संस्कार का बहाना बनाकर उसे जंगल में ले गया। इस दौरान महिला का भाई भी साथ था। जहां उसने बेटी को धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता ओर उसके बेटे को हिरासत में ले लिया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पायलट की मौत,पंजाब के मोगा में वायुसेना के लड़ाकू विमान MIG-21 दुर्घटनाग्रस्त

Voice of Panipat

पराली जलाने को लेकर सख्त हुई हरियाणा सरकार, 44 जगह फायर ब्रिगेड भेजकर बुझाई आग

Voice of Panipat

इस दिन से शुरू हो रही है चार धाम यात्रा, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Voice of Panipat