July 22, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipat CrimePANIPAT NEWS

PANIPAT:- दुकान में अवैध रूप से शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 55 बोतल अवैध शराब बरामद

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- SP भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा शराब की अवैध तस्करी व खुर्दों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत बुधवार को आठ मरला चौकी पुलिस टीम ने मिली गुप्त सूचना पर दबिस देकर सौदापुर रोड भारत गैस गोदाम के नजदीक दुकान में अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। दुकान से साढ़े 55 बोतल अवैध शराब बरामद हुई है। आरोपी की पहचान गोहाना रोड निवासी प्रदीप के रूप में हुई है।

आठ मरला चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रोबिन ने बताया कि बुधवार को आठ मरला चौकी पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान एनएफएल नाका पर थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि सौदापुर रोड पर भारत गैस गोदाम के पास दुकान में एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक गिरफ्तार किया। मौके से 21 बोतल, 32 अध्धे व 68 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान प्रदीप पुत्र रामनिवास निवासी गोहाना रोड के रूप में बताई।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रोबिन ने बताया कि बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी प्रदीप के खिलाफ थाना माडल टाउन में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी प्रदीप को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

चाचा बहाने से ले गया भतीजे को सरसों के खेत में, उसके बाद…

Voice of Panipat

साइबर क्राइम अपराध का शिकार होने पर 1930 पर शिकायत दर्ज करें

Voice of Panipat

PANIPAT में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, आए दिन आ रहे नए मामले सामने

Voice of Panipat