32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
BusinessIndia NewsIndia-Politics

दिल्ली-सहारनपुर के बिच बिछेगी 85 किलोमीटर नई रेलवे लाइन, 11.54 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण

NEW RAILWAY LINE : दिल्ली के साथ साथ यूपी के लोगों के लिए बड़ी राहत भर कबर सामने आ रही है। बता दे की दिल्ली-सहारनपुर वाया बागपत-शामली रेल लाइन का अब दोहरीकरण किया जाएगा । रेल मंत्रालय ने इस पर काम शुरू कर दिया है। उत्तर रेलवे के उप मुख्य अभियंता (निर्माण) ने इस विशाल परियोजना को जमीनी स्तर पर लाने के लिए बागपत के अधिकारियों के साथ गहन विचार-विमर्श किया।

85.27 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन

दिल्ली से शामली तक 85.27 किलोमीटर लंबी लाइन का दोहरीकरण किया जाएगा। इससे न केवल लाखों यात्रियों को लाभ होगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे क्योंकि रेलवे नेटवर्क के मजबूत होने से औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

दिल्ली-सहारनपुर वाया बागपत-शामली रेलवे लाइन पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जीवन रेखा है। अब तक यह लाइन एकल है, लेकिन दोहरीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही है। अब रेलवे विभाग इस सपने को पूरा करने जा रहा है।

अधिक जानकारी के लिए बता दे की सहारनपुर होते हुए बागपत-शामली रेलवे लाइन 119 साल पुरानी है। इसे 1907 में ब्रिटिश शासन के तहत शाहदरा-सहारनपुर लाइट रेलवे के रूप में शुरू किया गया था। पहली छोटी लाइन थी, जिसे 1970 में बंद कर दिया गया था।

मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की उप मुख्य अभियंता और उनकी टीम ने रेलवे लाइन के अंतिम सर्वेक्षण, यातायात मूल्यांकन और डीपीआर के लिए सुझाव और अन्य आवश्यक जानकारी प्रदान करने के लिए कहा।

यह जानकारी मिलने के बाद रेलवे विभाग यह खाका तैयार करने वाला है कि रेल लाइन के दोहरीकरण होने पर कितनी मालगाड़ी, कितनी पैसेंजर ट्रेन तथा कितनी सुपरफास्ट ट्रेन चलाई जा सकेंगी तथा कितने नए रेलवे स्टेशन की जरूरत तय कर सकेगा।

रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर की जूम मीटिंग में शामिल रहे बागपत के सहायक आयुक्त उद्योग विशाल त्यागी ने बताया कि दिल्ली से शामली तक 85.27 किमी तक रेल लाइन का दोहरीकरण होगा। इसके लिए 11.54 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होगा। इसमें से 8.49 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण बागपत में होगा।

Related posts

इन राशियों पर भारी पड़ने वाला है नवंबर का महीना

Voice of Panipat

एल्विश यादव को पुलिस ने भेजा नोटिस, सांप के जहर की सप्लाई करने के मामले में होगी पूछताछ

Voice of Panipat

ग्रुप-डी भर्ती एग्जाम का 1 महीने में जारी होगा रिजल्ट

Voice of Panipat

Leave a Comment