Haryana News : हरियाणा में सरकार द्वारा अवेध तरीके से विकसित हुई कालोनियों को नियमित करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। हिसार के चार कालोनियों को नियमित करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है और जल्द ही इसकी मंजूरी मिलने की उम्मीद है, लेकिन हिसार शहर में 47 कालोनी आज भी अवैध तरीके से बनी हुई है, लेकिन इसमें से सरकार ने नियमानुसार चार को ही नियमित करने की मंजूरी दी है, जबकि 43 कालोनियों में रहने वाले हजारों लोगों को झटका लगा है।
इन कालोनियों को नियमित होने के लिए लोगों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। हिसार नगर निगम ने शहर की अनधिकृत कॉलोनियों (लेफ्ट-आउट पकिट्स) में से 4 प्रमुख कॉलोनियों को नियमित (अप्रूव) करने की सिफारिश की है। इसका प्रस्ताव बनाकर शहरी स्थानीय निकाय विभाग, पंचकूला के महानिदेशक को भेज दिया है। निगम आयुक्त सी. जय श्रद्धा की ओर से जारी पत्र 2850/एनएसएम के अनुसार, कुल 47 लेफ्ट-आउट पॉकेट्स/पॉलीगॉन के सर्वे और जांच के बाद केवल 4 कॉलोनियां ही सरकार द्वारा तय किए गए मापदंडों (क्लॉज 05) पर खरी उतरी हैं।
इन 47 कॉलोनियों के अवैध हिस्से हैं, जिन्हें वैध होने का इंतजार है
चंद्रलेन (3197)
विकास नगर (3202)
मॉडल टाउन एक्सटेंशन (3210)
योग नगर सेक्टर-एक के पास (3218)
नेताजी कॉलोनी (3220)
गुजरी महल तायल बाग कॉलोनी (3226)
तायल बाग कॉलोनी (3227)
अग्रवाल कॉलोनी (3230)
सूर्य नगर (3240)
तायल बाग कॉलोनी (3267)
सूर्य नगर (3256)
न्यू ऋषि नगर (3261)
अनधिकृत एरिया सेक्टर 9-11 (11874)
राजाराम गार्डन (11885)
आर्य नगर (11884)
राजाराम गार्डन (11886)
आजाद नगर अंडर कैमरी रोड (11888)
आजाद नगर अंडर कैमरी रोड (11889)
आजाद नगर अंडर कैमरी रोड (11890)
राजीव नगर (3364)
आदर्श नगर सेक्टर 1 के पास (3254)
शास्त्री नगर (11875)
न्यू मॉडल टाउन (3244)
न्यू मॉडल टाउन (3245)
सत्या नगर (3260)
श्याम विहार-टू (11882)
आजाद नगर (11877)
आजाद नगर (11894)
अनाधिकृत एरिया लाजपत नगर (3237) अनाधिकृत एरिया लाजपत नगर (3238)
उमेद विहार कॉलोनी (11893)
आजाद नगर (11897)
सत्या नगर (3257)
सत्या नगर (3258)
सटी हुई कॉलोनी (11887)
आजाद नगर (11898)
उमेद विहार कॉलोनी (11892)
शिव नगर 3369
मेला ग्राउंड के पास (3219)
उमेद विहार कॉलोनी (11891)
हिसार निगम ने इन चार कालोनियों को नियमित करने की सिफारिश
योग नगर (सेक्टर 01 के पास) –
शिव नगर (सेक्टर 01 और 04 के पास)
आईडी: 3218 आदर्श नगर (सेक्टर 01 के पास) आईडी: 3254
आईडी : 3369
अग्रवाल कॉलोनी आईडी: 3230
यह नियम बन रहा नियमित करने में बाधा
असल में उन कॉलोनियों के पैच को नियमित करने के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ था जो 14 फरवरी 2022 से पहले 50% डेवलप हो चुकी थी। जो कॉलोनियां इन नियमों पर खरी उतरी हैं उन्हें ही सिफारिश करके भेजा गया है। बाकी कॉलोनियों के पैच इस नियम पर खरे नहीं उतरे तो इनका प्रस्ताव अभी मंजूर नहीं।
हिसार विधायक सावित्री जिंदल ने कहा कि नगर निगम की तरफ से बाउंड्री गलत मार्क की गई है। इसमें कुछ कमियां हैं जिन्हें ठीक करने के लिए यूएलबी मंत्री से वार्ता चल रही है। दूसरी कॉलोनियों को भी शामिल कराने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि आमजन को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

