34.1 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली हरियाणा की 9 सड़कों की होगी कायाकल्प, तीन जिलों की होगी कनेक्टिविटी

ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली हरियाणा की 9 सड़कों होगी कायाकल्प

New Road Haryana : हरियाणा में मानसून के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर हुई सड़कों का जल्द ही कायाकल्प होने वाली है। हरियाणा सरकार ने जिला के हिसाब से इन सड़कों का निर्माण करवाने की मंजूरी दी है। सरकार की तरफ से आदेश दिए है कि जो भी सड़के हर साल बारिश के मौसम में जलभराव हो जाता है तो उनके लेवल को ऊंचा किया जाए, ताकि भविष्य में जलभराव होने पर यह सड़क टूट नहीं।

इसी कड़ी हांसी जिले में 9 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इन सड़कों से जहां एक गांव से दूसरे गांव जाने का रास्ता बेहतर होगा, वहीं यह सड़क हांसी के साथ हिसार, जींद जिले के मुख्य सड़कों से भी कनेक्टिविटी हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने क्षेत्र की प्रमुख और संपर्क सड़कों की कायाकल्प के लिए बृहद मास्टर प्लान तैयार किया है।

इसके तहत लगभग 25 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग की इस योजना से न केवल सड़कों की स्थिति सुधरेगी, बल्कि जलजमाव वाले निचले इलाकों में सड़कों को ऊंचा उठाने, इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने और चौड़ीकरण का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। लंबे समय से बदहाल सड़कों के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिससे दुर्घटनाओं का अंदेशा भी बना रहता था। विभाग द्वारा टेंडर आमंत्रित किए जाने के बाद अब एजेंसियों को काम आवंटित किया जाएगा।

हांसी-बरवाला मार्ग का होगा दोबारा निर्माण

हांसी-बरवाला मार्ग का दोबारा निर्माण के लिए सरकार की तरफ से 3.46 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। जहां पानी भरने की समस्या रहती है या सड़क नीची है, वहां इसका स्तर ऊंचा उठाकर दोबारा निर्माण होगा।

बास और पेटवाड़ रूट तक बनेगी सड़क

जींद-भिवानी मार्ग को जोड़ने वाली बास-पेटवाड़ सड़क के लिए सरकार द्वारा 9.39 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इससे बास से पुठी समैन मार्ग की विशेष मरम्मत पर 4.69 करोड़ रुपये और बास से पेटवाड़ जाने वाली सड़क के सुधार पर 4.70 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

राजथल-कागसर मार्ग का होगा निर्माण

जींद से हांसी व हिसार मार्ग को जोड़ने वाली सड़क राजथल-कागसर सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क के लिए 4.15 करोड़ रुपये मंजूर किए गए है। इस व्यस्त ग्रामीण मार्ग की पूरी तरह से स्पेशल रिपेयरिंग की जाएगी।

हांसी, महजत, मसूदपुर, डाटा गुराना सड़क का होगा निर्माण

हांसी, महजत, मसूदपुर, डाटा गुराना सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 3.16 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। इस 6 किलोमीटर लंबे इस हिस्से पर सीमेंट कंक्रीट की पट्टी, इंटरलॉकिंग ब्लॉक और मजबूतीकरण का काम होगा।

उमरा-स्तेरा से मुजादपुर सड़क का निर्माण

उमरा-स्तेरा से मुजादपुर सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके लिए सरकार की तरफ से 3.16 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। सड़क को मजबूती देने और डामरीकरण का काम किया जाएगा।

हांसी-सिसाय-जींद व सिंघवा राघो-चानौत सड़क निर्माण

हांसी-सिसाय-जींद व सिंघवा राघो-चानौत सड़क निर्माण के लिए सरकार की तरफ से 3.25 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। हांसी से सिसाय होकर जींद जाने वाली सड़क की मरम्मत होगी। सिंघवा राघो से चानौत गांव तक सड़क को चौड़ा किया जाएगा और आवश्यकतानुसार इंटरलॉकिंग ब्लॉक लगाए जाएंगे।

कोथ कलां से बरसोला सड़क का निर्माण

कोथ कलां से बरसोला सड़क का दोबारा से निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 2.76 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। स्पेशल रिपेयरिंग के जरिए आसपास के दर्जनों गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर की जाएगी।

सुलतानी, खरकड़ा और बास बादशाहपुर लिंक रोड का निर्माण

सुलतानी, खरकड़ा और बास बादशाहपुर लिंक मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सरकार द्वारा 3.40 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

सुलचानी खेड़ा से खांडा तक बनेगी सड़के

कुंभा से खरकड़ा और गढ़ी भाटोल से बास बादशाहपुर रोड की विशेष मरम्मत होगी। इसके अलावा खेड़ी बरकी से पीर की मजार तक इंटरलॉकिंग ब्लॉक लगाए जाएंगे।

Related posts

हरियाणा के स्कूलों में लोकल Holiday घोषित

Voice of Panipat

HARYANA में पूर्व MLA के घर 5 करोड़ और विदेशी हथियार बरामद

Voice of Panipat

हरियाणा में आंगनवाड़ी वर्करों को मिलेंगे स्मार्टफोन, सरकार ने 28,484 समार्ट फोन खरीद को दी मंजूरी

Voice of Panipat

Leave a Comment