26.2 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

दिल्ली, फरीदाबाद, रेवाड़ी अलवर के वाहन चालकों को तोहफा, 776 करोड़ की लागत से यहां नया बनेगा एलिवेटेड रोड; जाम से मिलेगा छुटकारा

HARYANA NEW elevated road: दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के वाहन चालकों के लिए इस वक्त बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) ने दक्षिणी परिधीय सड़क (एसपीआर) पर जाम से छुटकारा दिलाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। जिसका लाभ हरियाणा समेत 3 राज्यों के वाहन चालकों को मिलने वाला है।

776 करोड़ रुपये की निविदा जारी

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि जीएमडीए ने एसपीआर के लगभग 4.2 किलोमीटर का एक नया एलिवेटेड रोड बनाने के लिए 776 करोड़ रुपये की निविदा जारी की है। परियोजना के तहत तीन लेन की मुख्य एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा, जबकि दोनों तरफ दो लेन की सर्विस रोड विकसित की जाएगी। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा तक़रीबन इस पूरी व्यवस्था में ढाई साल का समय लग सकता है।

दिल्ली हरियाणा राजस्थान के वाहन चालकों को राहत

अधिक जानकारी के लिए बता दे की इस परियोजना का सबसे अधिक लाभ दिल्ली और गुरुग्राम से सोहना की ओर और आगे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की ओर आने वाले वाहनों की आवाजाही को मिलने वाला है। इससे दिल्ली, फरीदाबाद और रेवाड़ी से अलवर आने-जाने वाले लोगों को भी लाभ होगा।

द्वारका एक्सप्रेसवे, एसपीआर, गुरुग्राम-सोहना रोड और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहनों का दबाव यहां बढ़ जाता है। जिसके कारण यहाँ लबें जाम की स्थिति बन जाती है। इस नए एलिवेटिड रोड से इन सब इलाकों को जाम से छुटकारा मिलने वाला है।

Related posts

PANIPAT:- परिवार गया था बाहर घूमने, पीछे से चोरों ने कर ली लाखों की चोरी

Voice of Panipat

PANIPAT:- बाइक चोर गिरोह के 2 आरोपियों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई पानीपत पुलिस

Voice of Panipat

किसान आंदोलन पर आज आखिरी फैसला, 2 बजे सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त मोर्चा की बैठक

Voice of Panipat

Leave a Comment