26.8 C
Panipat
October 6, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के इन आठ गांवों की चौपाल व धर्मशालाओं का होगा कायाकल्प, राशि जारी

हरियाणा के इन आठ गांवों की चौपाल व धर्मशालाओं का होगा कायाकल्प, राशि जारी

Haryana News : हरियाणा सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की चौपाल व धर्मशालाओं की कायाकल्प करने के लिए बजट जारी किया है। जहां पर हर जिले के हिसाब से बजट जारी किया गया है। इसी कड़ी में चरखी दादरी जिले के आठ गांवों की पंचायतों का चयन किया गया है। जहां पर काफी साल पहले बनाई एससी व बीसी चौपाल और धर्मशालाओं की जर्जर हालत अब सुधारी जाएगी। सरकार ने पुरानी और खराब हो चुकी चौपालों व धर्मशालाओं के नवीनीकरण का निर्णय लिया है।

इसके तहत जिले के 8 गांवों में करीब 66.63 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। यह राशि 10 अक्टूबर को सरपंचों के खातों में जारी की जाएगी। इसके बाद संबंधित ग्राम पंचायतें अपने स्तर पर इन भवनों का नवीनीकरण करवा सकेंगी। आगामी 10 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेशभर की चिन्हित चौपालों और धर्मशालाओं के लिए एक साथ बजट जारी करेंगे। इसके लिए पंचायत विभाग की ओर से जिले में जर्जर हो चुकी

एससी और बीसी चौपालों व धर्मशालाओं को चिन्हित कर सूची तैयार करके सरकार को भेजी जा चुकी है। बजट मिलने के बाद संबंधित पंचायतें निर्माण और नवीनीकरण कार्य शुरू करवा सकेंगी। सरकार की योजना के तहत चौपालों के नवीनीकरण के लिए राशि सीधे संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच के खाते में आएगी।

दरवाजे खिड़कियां टूटे, चारदीवारी भी खराब गांवों में लंबे समय से रखरखाव नहीं होने के कारण कई चौपाल और धर्मशालाएं जर्जर हो चुकी हैं। कहीं खिड़कियां और दरवाजे टूटे हुए हैं तो कहीं चारदीवारी अधूरी पड़ी है या गिर चुकी है। कई भवनों में लंबे समय से रंग-पेंट नहीं हुआ है। सफाई के अभाव में भी भवनों के छत की स्थिति खराब हो चुकी है।

नए भवन निर्माण के बजाए जीर्णोद्धार पर जोर

सरकार का मानना है कि नई चौपाल व धर्मशाला बनाने के बजाय पहले से मौजूद भवनों का नवीनीकरण करने से सरकारी राशि की बचत होगी। नए भवन के निर्माण में अधिक बजट खर्च होता है, जबकि पुराने भवनों की मरम्मत और आवश्यक निर्माण कार्य कम राशि में पूरा किया जा सकता है।

इन गांवों को मिलेगी ग्रांट, महराणा को सर्वाधिक

जिन 8 गांवों के लिए बजट स्वीकृत किया गया है। उनमें लाड गांव की बीसी चौपाल के लिए 4.62 लाख, मिसरी एससी धर्मशाला के लिए 9.10 लाख, डोहका मौजी बीसी चौपाल के लिए 6.74 लाख, नरसिंहवास एससी चौपाल के लिए 7.64 लाख और बरसाना एससी चौपाल व वृद्धाश्रम के लिए 5.24 लाख रुपए शामिल हैं। इसी प्रकार बलकरा एससी चौपाल के लिए 5.96 लाख, महराणा एससी चौपाल के लिए 20.96 लाख और कारी धारणी गांव की चौपाल के लिए 6.37 लाख रुपए का बजट रखा है।

कंडम चौपालों को किया गया चिन्हित : एक्सईएन

पंचायत विभाग के एक्सईएन हरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में एससी व बीसी की कंडम हो चुकी चौपालों और धर्मशालाओं को चिन्हित कर उनकी सूची भेजी गई है। 10 अक्टूबर को मुख्यमंत्री की ओर से संबंधित पंचायतों के खातों में बजट जारी होगा, जिसके बाद नवीनीकरण कार्य कराया जाएगा।

Related posts

शादी के बाद की पहली होली बन गई आखिरी, रंग छुड़ाने बाथरूम मे नहाने गए पति-पत्नी मौ*त

Voice of Panipat

हरियाणा के पानीपत से सिरसा के लिए बस सेवा शुरू, यहां देखें टाइमिंग और रूट

Sahab Ram

Haryana:- सरपंचों की हो गई बल्ले- बल्ले, सीएम ने की कई घोषणाएं

Voice of Panipat

Leave a Comment