34.4 C
Panipat
October 4, 2026
Voice Of Panipat
BusinessIndia NewsINFORMATIVE

New Railway Line : उत्तरप्रदेश में यहाँ बिछाई जा रही है 240 किलोमीटर लबीं नई रेलवे लाइन, इन इलाकों की जमीन अधिग्रहण का काम शरू

up new Railway Line : उत्तरप्रदेश के लोगों के लिए इस वक्त कि बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे कि संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद से सिद्धार्थनगर-बलरामपुर-श्रावस्ती-बहराइच तक 240 किमी लंबी नई रेललाइन का कार्य अब धरातल पर पहुंच चुका है। अधिक जानकरी के लिए बता दे कि तीन हिस्सों में निर्माण आगे बढ़ रहा है। खलीलाबाद-बांसी के बीच 54 किलोमीटर रेललाइन के हिस्से में मिट्टी भराई, छोटे और बड़े पुलों तथा स्टेशन निर्माण का काम शुरू हुआ है। बांसी-इकौना के बीच 120 किलोमीटर लंबे हिस्से में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

अधिक जानकरी के लिए बता दे कि पूर्व सांसद दद्दन मिश्र के पत्र पर रेलवे बोर्ड ने परियोजना के प्रगति की रिपोर्ट साझा की है। परियोजना को तीन चरणों में बांट कर काम पूरा किया जा रहा है।

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि इस प्रोजेक्ट पर 4940 करोड़ रुपये खर्च होने वाले है और मार्च 2026 तक 1525 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 686 करोड़ रुपये के बजट का प्राविधान किया गया है।new Railway Line

पूर्व सांसद ने बताया कि इस परियोजना के पूरा होने से बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, उतरौला और डुमरियागंज क्षेत्र नई रेल कनेक्टिविटी से जुड़ेंगे। इकौना-बहराइच के बीच 66 किलोमीटर के हिस्से में भी भूमि अधिग्रहण चल रहा है। रेलवे बोर्ड ने इसे उन्नत चरण में होना बताया है।new Railway Line

Related posts

सुप्रीम कोर्ट का आदेश: देश की हर सड़क पर पैदल यात्रियों के लिए अतिक्रमण-मुक्त सुरक्षित जगह

Voice of Panipat

पानीपत : कांवड़ियों यात्रा को लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी , मार्गों का हुआ निरीक्षण !

Voice of Panipat

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

Voice of Panipat

Leave a Comment