HARYANA NEW RAILWAY LINE : हरियाणा के पानीपत, करनाल समेत कई जिलों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की दिल्ली-पानीपत-अंबाला 198 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग पर तीसरी और चौथी लाइन बिछाने की परियोजना अब रफ़्तार पकड़ने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी विशेष रेल परियोजना के तहत रेलवे ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
8.2719 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण
अधिक जानकारी के लिए बता दे की उत्तर रेलवे (निर्माण संगठन) ने विशेष प्रोजेक्ट पर लगभग 5983 करोड रुपए खर्च होंगे। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है और जमीन मालिकों को आपत्ति दर्ज करने का अधिकार भी दिया गया है। 30 दिनों के भीतर आपत्ति जमा करना है।वहीँ पानीपत और समालखा तहसील के 13 गांवों व क्षेत्रों की कुल 8.2719 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। वहीँ दूसरी तरफ करनाल तहसील से लगभग 3.1066 हेक्टेयर जमीन चिन्हित किया गया है।
दिल्ली-पानीपत-अंबाला रेल मार्ग देश में सबसे जायदा बीजी मार्गों में गिना जाता है। पैसेंजर ट्रेनों के अलावा लंबी दूरी की सुपरफास्ट, एक्सप्रेस, वंदे भारत और मालगाड़ियों का भारी दबाव रहता है। सरकार आमजन को लाभ देते के साथ साथ इन नई रेलवे लाइन से ट्रेफिक का दबाव भी कम करने का काम करेगी। बता दे की पानीपत करनाल, अम्बाला से गुजरने वाली इस नई रेलवे लाइन के बिछने से प्रदेश में व्यापार के साथ साथ रोजगार भी गति पकड़ेगा।

