34.5 C
Panipat
October 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana

हरियाणा में आज समीक्षा बैठक के दौरान सीएम का बड़ा एक्शन: दो अधिकारीयों को तुरंत प्रभाव से किया निलंबित

HARYANA NEWS: हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है , बता दे की गुरुग्राम में विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री का एक्शन देखने को मिला है और दो अधिकारीयों को निलंबित करने का आदेश दिया है। बता दे की यह कार्रवाई रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए) की ओर से लगातार शिकायतों के बाद की गई है।

महिला अधिकारी समेत दो निलंबित

अधिक जानकरी के लिए बता दे की ने गुरुग्राम उत्तर की क्षेत्रीय अधिकारी आकांक्षा और गुरुग्राम दक्षिण के क्षेत्रीय अधिकारी मुकुल कुमार को निलंबित किया गया है। यह एक्शन लगातार मिल रही शिकायतों के बाद किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतों में प्रदूषण और पर्यावरण से जुड़े मामलों में कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए गए थे। विकास परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री के संज्ञान में शिकायतें आने के बाद यह कार्रवाई की गई।HARYANA NEWS

मुख्यमंत्री ने दिया साफ़ सन्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गुरुग्राम में प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े मामलों में गंभीरता से कार्रवाई करने और नियमों की अनदेखी पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में विकास परियोजनाओं की प्रगति के साथ-साथ शहर में प्रदूषण नियंत्रण और नागरिकों की शिकायतों के निपटारे की स्थिति की भी समीक्षा की गई। HARYANA NEWS

Related posts

HARYANA:- चलती ट्रक में अचानक लगी आग, ट्रक चालक ने कूदकर बचाई जान

Voice of Panipat

गलती से चला गया मेल, तो ऐसे करें UNSEND

Voice of Panipat

6600 करोड़ के क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड में ED की रेड हरियाणा में

Voice of Panipat

Leave a Comment