33.9 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

परिवार पहचान पत्र में गलती है तो 2 अक्टूबर को ग्राम सभा पहुंचें, वहां पर होगा समाधान

Family ID

Special Gram Sabha : परिवार पहचान पत्र में अगर खामी है तो अब वह ग्राम सभा की बैठक में दुरुस्त हो सकेगी। ग्राम सभा के माध्यम से पात्र व्यक्ति के पहचान पत्र में हुई त्रुटि को ठीक करवा सकेंगे। इसके लिए हरियाणा सरकार की तरफ से प्रदेश के प्रत्येक गांव में ग्राम सभा का आयोजन करने के आदेश दिए है, ताकि गांव के विकास का प्लान तैयार किया जाएगा।

इसके अलावा सरकार की योजनाओं का लाभ भी ग्राम सभा की बैठक के माध्यम से पात्र लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसी कड़ी में हरियाणा के सिरसा जिले के सभी गांव में दो अक्टूबर को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इन विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से परिवार पहचान पत्र से संबंधित कार्य भी पंचायत स्तर पर किया जाएगा, ताकि पात्र परिवारों का सही डाटा अपडेट हो सके और कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

सिरसा के एडीसी अर्पित संगल की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई। अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि दो अक्टूबर को ग्राम पंचायतों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। इन विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से परिवार पहचान पत्र से संबंधित कार्य भी पंचायत स्तर पर किया जाएगा, ताकि पात्र परिवारों का सही डाटा अपडेट हो सके और कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

उन्होंने ग्राम सभाओं में ग्रामीणों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ ग्राम स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि विशेष ग्राम सभा ग्रामीणों की सहभागिता के माध्यम से गांव के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा करने तथा आवश्यक निर्णय लेने का महत्वपूर्ण मंच है। इसके मद्देनजर संबंधित अधिकारियों को दो अक्टूबर को होने वाली ग्राम सभाओं के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Related posts

HARYANA में आज अस्पतालों में OPD रहेगी बंद , इन मागों के चलते डॉक्टरों ने की हड़ताल

Voice of Panipat

शहर में लगेगीं नई स्ट्रीट लाइटें, इस दीपावली जगमग होगा शहर

Voice of Panipat

महिला ने मंगाए थे 133 रुपये के मोमोस, डिलीवरी नहीं मिलने पर Court ने सुनाया फैसला- अब पूरी उम्र Free में खाएगी

Voice of Panipat

Leave a Comment