26.3 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा में शुरू हुई अवैध कॉलोनियों को रेगुलाइज करने की प्रक्रिया, इस शहर से हुई शुरुआत

Regularisation illegal Colony Haryana: हरियाणा प्रदेश में अवैध कॉलोनियों में बस रहे रहवासियों को नायाब सरकार ने बड़ी सौगात दी है। प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग शहरों में बसी अवैध कॉलोनी में निवास कर रहे हैं।

ऐसे में सरकार ने अब लोगों की मूलभूत सुविधाओं को देखते हुए इन कॉलोनियों को वैध करने की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार की इस पहल के बाद पानीपत शहर में नगर परिषद ने अवैध कॉलोनियों को वैध बनाने हेतु रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेज दी है।

पानीपत नगर परिषद की 9 कॉलोनियों को वैध करने की हुई तैयारी शुरू

हरियाणा प्रदेश के पानीपत शहर में नगर निगम क्षेत्र की 9 कॉलोनियां रेगुलाइज होने जा रही हैं। इन अवैध कॉलोनियों में 8 से 10 वर्षों से से लोगों को सरकार की इस पहल से अब मूलभूत सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएगी।

पानीपत शहर की यह कालोनियां वैध घोषित होने के बाद इनमें सड़कों, सीवरेज और स्ट्रीट लाइट्स की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।

पानीपत नगर निगम में भेजा था 21 कॉलोनीयों को वैध करने का प्रस्ताव

पानीपत शहर में लाखों की संख्या में लोग अवैध कॉलोनियों में निवास कर रहे हैं। इन कॉलोनी का रेगुलाइज नहीं होने के कारण इनमें रह रहे कॉलोनीवाशियो को मूलभूत सुविधाओं का भी लाभ नहीं मिल रहा है।

ऐसे में लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पानीपत नगर निगम ने हरियाणा सरकार को शहर की 21 कॉलोनियों को वैध करवाने के लिए प्रस्ताव भेजा था।

हालांकि, फिलहाल हरियाणा सरकार द्वारा 21 में से 9 कॉलोनियों को वैध करने हेतु मंजूरी दे दी है। वहीं शहर की दूसरी अवैध कॉलोनियों के लोगों द्वारा भी अब स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सरकार से अपनी कॉलोनीयों को वेद घोषित करने की मांग उठाई जा रही है।

Related posts

HARYANA:- भाजपा संगठनात्मक चुनाव कल, आज ही होगी नामांकनों की छटनी और वापसी

Voice of Panipat

गीता इंजीनियरिंग कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग में की गई सिस्को नेटवर्किंग अकैडेमी की शुरूआत

Voice of Panipat

PANIPAT:- पुलिस ने 13 गाड़ियों से बरामद किए 56 लाख रूपये, चेकिंग के दौरान बड़ा खुलासा, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

Leave a Comment