24.6 C
Panipat
September 28, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा बनेगा देश का ‘ड्रोन कैपिटल’, ड्रोन निर्माण और रिसर्च पर सरकार का बड़ा फोकस

ड्रोन निर्माण और रिसर्च पर सरकार का बड़ा फोकस

Haryana Drone Capital : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा को ड्रोन कैपिटल बनाने की घोषणा कर दी है। जहां पर ड्रोन की उपयोगिता बढ़ाने व रिसर्च पर फोकस करने के निर्देश दिए है। इस नए प्रोजेक्ट से जहां प्रदेश में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिलेगा। सीएम ने कहा कि देश-विदेश में ड्रोन की बढ़ती जरूरतों तथा विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन की उपयोगिता को बढ़ाने के लिए हरियाणा में ड्रोन निर्माण के क्षेत्र में रिसर्च पर विशेष फोकस किया जाएगा।

देश ही नहीं विदेशों में भी ड्रोन की डिमांड

सीएम नायब सैनी ने कहा कि ड्रोन क्षेत्र का लगातार विस्तार हो रहा है। जहां हरियाणा में खेती में छिड़काव करने से लेकर कई कामों को ड्रोन के माध्यम से किया जा रहा है। भारतीय सेना सहित विविध क्षेत्रों में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ड्रोन की काफी मांग है। हरियाणा सरकार चाहती है कि ड्रोन के उपयोग की सभी संभावनाओं की तलाश की जाए और इस क्षेत्र में रिसर्च को बढ़ावा दिया जाए। ड्रोन निर्माण में लगे स्टार्टअप, इस क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा और तकनीकी रूप से सक्षम युवाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने इस क्षेत्र में संभावनाएं तलाशने के लिए अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए।

स्टार्टअप को बढ़ावा देने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने हरियाणा सिविल सचिवालय में विभागों की ‘श्रेष्ठ कार्यप्रणालियां’ की समीक्षा बैठक ली। इसमें उन्होंने विभागों को स्टार्टअप को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा उद्योगों को प्लग एंड प्ले की सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के संबंध में अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नई आईएमटी स्थापित की जा रही है। जहां पर उद्योग लगाने वाले लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि उनको कच्चा माल आसानी से मिल सके और तैयार माल को देश व विदेश में भेजने के लिए सभी प्रकार की ट्रांसपोर्ट सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।

Related posts

HARYANA:- शराब और बीयर के बढ़े दाम, जानें नए रेट

Voice of Panipat

शारदीय नवरात्र की डेट को लेकर न हो कन्फ्यूज, यहां जाने सही तारीख

Voice of Panipat

गुरुग्राम में एंबिएंस मॉल बनाने की अनुमति देने की CBI जांच के आदेश, छह महीने में पूरी हो जांच

Voice of Panipat

Leave a Comment