Haryana News: हरियाणा प्रदेश के फतेहाबाद जिले में आज ग्रीवेंस कमेटी की बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का पारा हाई हो गया। फतेहाबाद जिले में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने बिजली निगम के लाइनमैन कश्मीर सिंह केस में किसने की शिकायत के बाद एक्शन और एसडीओ को लाइन हाजिर करने के आदेश दिए।
बता दें कि आज फतेहाबाद जिले में हुई ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में नाराज किसानों ने बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारी के प्रति कैबिनेट मंत्री के सामने अपना विरोध जाहिर किया। वहीं इस मामले में टोहाना के एसडीओ को भी शाम 5:00 बजे तक अपना पक्ष नहीं रखने पर सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं।
कैबिनेट मंत्री ने एक्शन, एसडीओ से पूछा – बताओ कितना बड़ा है तुम्हारा पूंजड़ ?
किसानों ने कहा कि जब भी बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के पास किसी काम को लेकर जाते हैं तो वह साफ मना कर देते हैं और कहते हैं कि कोई हमारा पूंजड़ नहीं पाड़ सकता। यह सुनकर ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में मौजूद कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी भड़क गए और बैठक में मौजूद बिजली निगम के एक्शन और एसडीओ से पूछा, बताओ कितना लंबा है तुम्हारा पूंजड़।
उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों से फटकार लगाते हुए कहा कि सरकार आमजन के बल पर चल रही है और जिन किसानों का तुम काम नहीं कर रहे आपको पता होना चाहिए कि हमारा देश और सरकार इन्ही किसानों के बल पर चल रही हैं। बैठक के दौरान किसान द्वारा लाइनमैन पर पैसे लेने के आरोप लगाने के बाद कैबिनेट मंत्री ने तुरंत उसे चार्जशीट कर दिया।

