Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून निकलते ही एक सिस्टम एक्टिव हो गया है। जिससे प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार बढ़ गए है। बता दे कि देर रात हरियाणा के कई जिलों में बारिश हुई है वहीँ आज भी कई जिलों के लिए अलर्ट जारी हुआ है।
अंबाला समेत 4 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि शनिवार को सुबह से ही मौसम खराब रहा। शाम तक सोनीपत और यमुनानगर में वर्षा हुई। वहीँ प्रदेश के 4 जिलों में आज रविवार को बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। बदलते मौसम के चलते प्रदेश में गुलाबी ठंड दस्तक देने वाली है। IMD के नए अपडेट के अनुसार आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर व करनाल में बारिश का येलो अलर्ट (RAIN YELLOW ALERT) जारी हुआ है।
तापमान में गिरावट

IMD के नए अपडेट के अनुसार बता दे कि प्रदेश में नया सिस्टम एक्टिव हो चूका है जिससे अगले 3 दिन बारिश के आसार है। जिससे प्रदेश के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। फिलहाल प्रदेश में तापमान 30 डिग्री के आसपास चल रहा है। कुछ जिलों का इससे नीचे भी आया है। आने वाले दिनों में भी हवाओं में बदलाव के साथ तापमान में उतार चढ़ाव हो सकता है।

इन जिलों में हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार है जिनमे कैथल, रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी, जींद, महेंद्रगढ़, हिसार, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद और चरखी दादरी शामिल है ,

