25.6 C
Panipat
September 26, 2026
Voice Of Panipat
Panipat

हरियाणा रोडवेज की नई सौगात, औचंदी बॉर्डर-पानीपत बस सेवा शुरू

हरियाणा रोडवेज की नई सौगात, औचंदी बॉर्डर-पानीपत बस सेवा शुरू

पानीपत व सोनीपत जिले के यात्रियों की सुविधा के लिए हरियाणा रोडवेज ने नई बस सेवा की शुरुआत की है। यह बस औचंदी बार्डर से वाया खरखौदा-सोनीपत से पानीपत के लिए शुक्रवार से बस सेवा शुरू हो गई। पानीपत डिपो की बस सुबह साढ़े 10 बजे औचंदी बार्डर से पानीपत के लिए रवाना हुई।

इस बस सेवा से खरखौदा क्षेत्र के साथ दिल्ली देहात और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को पानीपत के लिए सीधी परिवहन सुविधा मिली है। पानीपत की हैंडलूम मार्केट में कारोबार या खरीदारी के लिए जाने वाले व्यापारियों के लिए भी यह सेवा उपयोगी होगी।

फोरम फार डेवलपमेंट, उत्तर-पश्चिम दिल्ली के चेयरमैन डा. प्रदीप वत्स ने बस सेवा का शुभारंभकिया। प्रधान बाउनी प्रवीन सहरावत ने इसका उद्घाटन किया। हरियाणा रोडवेज पानीपत के इंस्पेक्टर अशोक बोरा ने बताया कि नई बस सेवा से आइएमटी खरखौदा, आसपास के गांवों, मुरथल विश्वविद्यालय, गन्नौर और पानीपत के बीच आवागमन करने वाले विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और आम यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

चेयरमैन ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से औचंदी बार्डर से पानीपत के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग थी। हरियाणा राज्य परिवहन के महानिदेशक धीरेंद्र खड़गटा ने उनकी मांग को पूरा करते हुए इस बस सेवा को शुरू कर दिया है। इससे पहले वह 28 अगस्त से औचंदी बार्डर से चंडीगढ़ के लिए भी प्रतिदिन सुबह साढ़े छह बजे बस सेवा संचालित कर चुके हैं।


इस अवसर पर बलराम राणा, राजेश राणा, महेंद्र वत्स, देवेंद्र नंबरदार, प्रो. अत्तर सिंह, राजकुमार वत्स, राजेंद्र प्रसाद वत्स और ट्रांसपोर्ट चेयरमैन विकास राणा मौजूद रहे, जिन्होंने बस चालक व परिचालक का स्वागत किया। औचंदी बार्डर से पानीपत के बीच बस के 18 जगह ठहराव होंगे।

यह रहेगा बस का शेड्यूल

खरखौदा से औचंदी बार्डर

9:00 सुबह
9:40 सुबह
10:40 सुबह
11:40 सुबह
12:40 दोपहर
1:40 दोपहर
4:40 शाम
5:40 शाम

औचंदी बार्डर से खरखौदा

9:20 सुबह
10:00 सुबह
11:00 सुबह
12:00 दोपहर
1:00 दोपहर
2:00 दोपहर
5:00 शाम
5:50 शाम

Related posts

BREAKING:- इस कंपनी को सरकार की बड़ी राहत

Voice of Panipat

ये 4 फूड आइटम्स, जो दिन में हैं आपके लिए फायदेमंद और रात में हानिकारक

Voice of Panipat

जानिए सीमा हैदर और सचिन की सच्ची लव स्टोरी के बारे में

Voice of Panipat

Leave a Comment