SIRSA ACCIDENT : हरियाणा के सिरसा जिले से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि एक हादसे में 5 लोगों कि मौके पर मौत हो गई है। जिसके बाद पुरे इलाके में शोक कि लहर दौड गई।
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्राली मालिक सुरेंद्र गुरुवार की सुबह छह बजे अपने गांव से 20 से 25 महिलाओं-पुरुषों को लेकर गांव गुड़िया खेड़ा आ रहा था। ये लोग नरमा चुगाई के लिए जा रहे थे। रास्ते में मल्लेका गांव के पास यह घटना घटित हो गई .बता दे कि पेट्रोल पम्प के सामने कि यह घटना बताई जा रही है
टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसमान में धुएं के गुबार उड़ने लग गए। जैसे ही टककर हुई हादसे में ट्राली में सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। एक बाइक सवार भी ट्रक के नीचे दब गया, उसने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया।
गाँव ने लोगों ने पहुंचाया लोगों को अस्पताल
हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। वहीँ लोगों कि मदद करने के लिए पुलिस और गांव के लोगों मोके पर पहुंचे। राहत बचाव कार्य करते हुए सब ने मिलकर घायलों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार ट्रक ने पेड़ की टहनी बचाने के चक्कर में आगे जा रही ट्रॉली को टक्कर मार दी।

