September 24, 2026
Voice Of Panipat
India News

हरियाणा के इस रेलवे लाइन पर 130 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन, आज होगा ट्रायल

हरियाणा के इस रेलवे लाइन पर 130 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

Train speed increased : रेलवे विभाग द्वारा ट्रेनों की स्पीड को बढ़ाने के लिए लगातार फोकस किया जा रहा है। जहां पर ट्रेन को आधुनिक बनाया जा रहा है, वहीं रेलवे लाइनों को सुधारकर उनको ज्यादा स्पीड से चलाने के हिसाब से बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में अब कुंड से खोरी रेलवे लाइन पर ट्रेन को 130 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ाने के लिए बनाया गया है।

24 सितंबर का इस रेल खंड पर रेल सुरक्षा आयुक्त को मौजूदगी में 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से इंजन दौड़ाकर स्पीड ट्रायल किया जाएगा। रेलखंड पर डबल लाइन का कार्य पूरा होने के बाद होने वाला यह ट्रायल क्षेत्र के रेल ढांचे के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह रेलमार्ग रेवाड़ी से नारनौल होते हुए फुलेय तक जुड़ा हुआ है। स्पीड ट्रायल और निरीक्षण से पहले रेलवे इंजीनियरों की टीम ट्रैक, सिग्नलिंग व्यवस्था, पुल-पुलियों तथा अन्य सुरक्षा मानकों की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। रेल सुरक्षा आयुक्त निरीक्षण के दौरान रेलखंड की तकनीकी एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इसके बाद निर्धारित गति पर इंजन दौड़कर ट्रैक की क्षमता और सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने स्पीड ट्रायल को लेकर आमबन से विशेष सावधानी भरतने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि ट्रायल के दौरान इंजन अत्यधिक तेज गति से गुजरेगा, इसलिए लोग रेलवे ट्रैक, फाटकों और आसपास के क्षेत्रों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। साथ ही पशुओं को भी रेलवे लाइन के अतपास न जाने दें। प्रशासन ने लोगों से ट्रायल के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने और किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाने की अपील की है।

Related posts

हरियाणा में आज आंधी का अलर्ट, छाएंगे बादल

Voice of Panipat

बड़ा आरोप: हरियाणा मे मिलावटी डीजल व पेट्रोल की अवैध बिक्री बढ़ी

Voice of Panipat

कांग्रेस की लिस्ट आते ही बरोदा सीट पर मचा घमासान, कपूर नरवाल ने छोड़ी पार्टी

Voice of Panipat

Leave a Comment