September 24, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaPANIPAT NEWS

हरियाणा में 53 इंडस्ट्रीज का रूका निर्माणकार्य, होगी सीलिंग और तोड़फोड़, देखिए पूरी रिपोर्ट

HARYANA NEWS, HARYANA BREAKING, PANIPAT NEWS, DTP PANIPAT, INDUSTRIAL AREA MATLODA, INDUSTRIAL AREA PANIPAT,

Haryana News: हरियाणा प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। सरकार द्वारा प्रदेश में निर्माणाधीन 53 इंडस्ट्री के निर्माण कार्य रोक लगा दी गई है है।‌ जानकारी के अनुसार प्रदेश के पानीपत जिले में 10 गांवों को फ्री जोन से बाहर कर दिया गया है। पानीपत जिले के मतलौडा क्षेत्र के 10 गांवों को फ्री जोन से बाहर कर कंट्रोल्ड एरिया घोषित कर दिया गया है। इसके बाद 53 से अधिक निर्माणाधीन इंडस्ट्री के कंस्ट्रक्शन पर रोक लग गई है। जानकारी के अनुसार मतलौडा क्षेत्र में 1,100 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश होना था। लेकिन कंट्रोल्ड एरिया घोषित होने के बाद जिले को कारोबार और रोजगार की दृष्टि से नुकसान उठाना पड़ सकता है।

हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने कहा – यह इसे नोटबंदी जैसा फैसला

हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने सरकार के इस फैसले से नाराज़गी जाहिर की है। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अनुसार 16 सितंबर को गजट नोटिफिकेशन जारी होते ही नगर योजनाकार (DTP) विभाग की टीम का इंडस्ट्री में पहुंचना नोटबंदी जैसा फैसला है। उद्यमियों ने सीएलयू जैसी जटिल प्रक्रिया थोपने से पहले प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए एक-दो साल का समय दिए जाने की मांग की है। वहीं डीटीपी सीएलयू नहीं मिलने पर सीलिंग और तोड़फोड़ की चेतावनी दी है।

कंट्रोल्ड एरिया में सर्वे का काम हुआ शुरू

डीटीपी, इंफोर्समेंट सुमित मलिक ने बताया कि कंट्रोल्ड एरिया में सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है। सर्वे के दौरान यह जांच की जाएगी कि कहां पर कितनी इंडस्ट्री का कंस्ट्रक्शन चल रहा है और उनकी वर्तमान स्थिति क्या है। सर्वे का काम अगले 10 दिनों में पूरा हो जाएगा। इसके बाद संबंधित उद्यमियों को नोटिस जारी किए जाएंगे, जिसके बाद सभी को नियमानुसार सीएलयू लेना होगा। सीएलयू नहीं लेने पर कंट्रोल्ड एरिया में सीलिंग और तोड़फोड़ की जाएगी।

Related posts

HARYANA:- खिलाड़ियों की हो गई बल्ले-बल्ले, CM सैनी ने कर दिया बड़ा एलान 

Voice of Panipat

AAP की चौथी लिस्ट जारी, जानिए केजरीवाल और CM आतिशी कहां से लड़ेंगे चुनाव

Voice of Panipat

TV चैनल्स के दिवानों के लिए बुरी खबर, इस तारीख से बढ़ जाएंगे चैनल्स के दाम

Voice of Panipat

Leave a Comment