September 22, 2026
Voice Of Panipat
Business

FD पर RBI का बड़ा फैसला, जानिए 1 अक्टूबर से क्या बदलने वाला है

FD ब्याज दरों को लेकर आरबीआई का बड़ा फैसला

बचत के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को सबसे सुरक्षित माना जाता है। साथ ही इस पर ब्याज दर भी अधिक रहती है, लेकिन आरबीआई ने ब्याज दरों में बदलाव का फैसला लिया है। ऐसे में 1 अक्टूबर 2026 से ब्याज दरों को लेकर नया नियम लागू हो जाएगा।

ऐसे में बचत के लिए यदि आप भी एफडी करवाते हैं तो यह जानकारी आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने ब्याज दरों जो बदलाव किए हैं, उनको अच्छी प्रकार से समझ लें। यह आपकी बचत को बढ़ाने में आपके काम आएगा।

RBI द्वारा जारी किए गए यह दिशानिर्देश कमर्शियल बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक, रीजनल ग्रामीण बैंक, लोकल एरिया बैंक, पेमेंट्स बैंक और अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के लिए निर्धारित किए गए हैं। ऐसे में यदि आप FD करवा रहे हैं तो इसके लिए पहले अच्छी प्रकार से जानकारी ले लें। इसमें समय अवधी के साथ बैंक की ब्याज दर को पहले ही पता कर लें।

भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI द्वारा FD की ब्याज दरों को लेकर बैंकों के लिए नए नियम और निर्देश जारी किए गए हैं। इसका सबसे मुख्य विषय अलग-अलग बैंकों में एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों के भ्रम से उपभोक्ताओं को बचाना है।

साथ ही इससे देश की बैंकिंग व्यवस्था भी अधिक पारदर्शिता से चलेगी। यानी यह नए नियम सिर्फ यह तय करनी कर रहे हैं कि एफडी पर ब्याज दर बढ़ेंगी या घटेंगी, बल्कि इसमें व्यवस्थात्मक बदलाव किए गए हैं।

ब्याज दर में रहेगी एकरूपता

नए नियम के तहत अब बैंक की अलग-अलग शाखाएं एफडी पर अलग-अलग ब्याज दर नहीं रखेंगी। इसका साफ मतलब यह हुआ कि यदि कोई उपभोक्ता किसी भी बैंक में एक ही दिन, समान अवधि के लिए FD करवाता है तो ब्याज एक जैसी रहेगी। आसान शब्दों में कहें तो यदि आप एक ही राशि एक ही समय अवधी के लिए अलग-अलग बैंक शाखाओं में एफडी करवाते हैं तो इस पर ब्याज दर एक जैसी ही रहेंगी।

ब्याज दर की जानकारी वेबसाइट पर जरूरी

इसी बदलाव के तहत अब RBI ने साफ कर दिया है कि बैंकों को ब्याज दरों की जानकारी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर पहले ही उपलब्ध करानी होगी। यानी ग्राहकों को अब आसानी से और प्रमाणिक जानकारी मिल जाएगी। क्योंकि उसको बैंक में जाकर ब्याज दर की जानकारी लेने की जरूरत नहीं होगी।

3 करोड़ रुपये से अधिक की FD बल्क डिपाजिट

नए नियम के तहत आरबीआई ने अब 3 करोड़ रुपये या इससे अधिक की की एफडी को बल्क डिपाजिट में शामिल किया है। इस प्रकार की एफडी के लिए बैंकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रतिदिन 10 बजे तक ब्याज दर वेबसाइट सार्वजनिक कर दें। हालांकि बैंकों को 10 मिनट का ग्रेस पीरियड भी दिया गया है। यानी बैंक सुबह 10:10 बजे तक इस कार्य का कर सकते हैं।

पहले से चल रही एफडी पर नहीं होगा असर

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा की गई व्यवस्था के अनुसार यह नियम 1 अक्टूबर 2026 से ही लागू होंगे। यदि किसी उपभाेक्ता ने इससे पहले एफडी करवा रखी है तो इस पर कोई भी असर पड़ने वाला नहीं है। यानी एफडी करवाते समय जो भी नियम या शर्तें लागू थी, उसके अनुसार ही लाभ मिलेगा।

Related posts

पेट्रोल डीजल के भाव में लगातार हो रही बढ़ोतरी, पढिए कितने रूपये प्रति लीटर पहुंचे ये दाम

Voice of Panipat

Gold Price Today: हरियाणा-राजस्थान से देशभर में आज फिर गिरी सोने की कीमतें, फटाफट चेक करें 22K और 24K गोल्ड का लेटेस्ट रेट

Sahab Ram

ये बैंक सस्ते दर पर दे रहा है Home Loan

Voice of Panipat

Leave a Comment