Haryana Weather Forecast : हरियाणा में अब ठंड ने दस्तक देनी शरू कर दी है। रात में अब लोगों को ठंड का एहसास होना शरू हो गया है। वहीँ बादलों कि आवाजाही से गुलाबी ठंड तक प्रदेश में इसबार मानसून कि कमी देखने को मिली है। बता दे कि प्रदेश में इस बार बारिश में कमी आई है। धूपिया दिन होने के कारण पारा 35 डिग्री सेल्सियस को पार वहीँ रात को लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा है।
हरियाणा में मानसून लेगा जल्द विदाई
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि प्रदेश में मासून जल्द विदाई लेगा। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसूनी हवाओं की वापसी शुरू हो चुकी है। राजस्थान के ऊपर एक एंटीसाइक्लोन बनने से हवाओं की दिशा पुरवाई से बदलकर पश्चिमी होने की संभावना है।
मानसून का 7 साल का रिकॉर्ड टूटा
हरियाणा में इसबार बारिश ने लोगों को नाराज किया है। प्रदेश के सिरसा समेत कई ऐसे जिले है जिनमे 50 प्रतिशत से कम बारिश हुई है। 1 जून से 21 सितंबर तक हरियाणा में 317.5 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य से 23% कम है। इससे पहले 2019 में 42% कम बारिश हुई थी।
वहीँ प्रदेश में दो दिन बारिश के आसार फिर से जताये जा रहे है 29 सितम्बर से फिर मौसम बदलेगा। जिसके चलते लगातार दो दिन प्रदेश में बारिश कि गतिविधियां देखने को मिल सकती है।

