27.6 C
Panipat
September 21, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana NewsLatest News

हरियाणा में राशन कार्ड धारकों की बल्ले बल्ले, अक्टूबर महीने में बढ़ोतरी के साथ मिलेगा फ्री गेहूं और बाजरा

Haryana News: हरियाणा में गरीबी रेखा से नीचे आने वाले गुलाबी कार्ड धारको के लिए इस वक्त कि बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे कि सैनी सरकार ने अक्टूबर महीने में मिलने वाले राशन में बढ़ोतरी का एलान किया है। जिसका लाभ प्रदेश के लाखों परिवारों को मिलने वाला है।

ताजा जानकरी के लिए बता दे कि खाद्य मंत्रालय के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 12 किलो बाजरा एक कार्ड धारक को दिया जाएगा।

गेहूं के साथ अब बाजरा भी मिलेगा

आपको बता दे हरियाणा में कार्ड धारक को गेहूं के साथ सरसों का तेल और अन्य सामग्री भी मिलती है लेकिन गुलाबी कार्ड धारकों को अब गेहूं के साथ-साथ बाजार भी दिया जाएगा। अक्टूबर के महीने में 12 किलो बाजरा दिया जाएगा।

राज्य मंत्री राजेश नागर ने कि पुष्टि

हरियाणा सरकार गरीब जनता के लिए बड़ा काम किया है। बता दे कि सैनी सरकार ने बाजरा खरीदने की तैयारी शुरू कर दी गई है और उम्मीद है कि 1 अक्टूबर से खरीद की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस साल लगभग राज्य में 3 लाख हेक्टेयर जमीन पर बाजरे की बुवाई हुई है। राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने बीपीएल कार्ड धारकों को बाजरा दिए जाने की पुष्टि की है।

गरीब परिवार के बड़ा काम

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि सरकार गरीब परिवारों के लिए आर्थिक सहयता देने का काम करती है। वहीँ अब राज्य में गरीब जनता को राशन दिया जाता है ताकि वह अपने परिवार के साथ अपना भरण पोषण अच्छे से कर सके। आपको बता दे गेहूं के साथ अब बाजार भी दिया जाएगा इसके साथ सरसों तेल और अन्य खाद्य सामग्री भी दी जा रही है।

Related posts

Haryana: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल स्थगित, मंत्री अनिल विज से बैठक के बाद समझौता

Sahab Ram

पानीपत:- शराब ठेकों पर लूट करने वाला तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

CBSE जल्द जारी करेगा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल

Voice of Panipat

Leave a Comment