खाटू श्याम भक्तों के लिए खुशखबरी है। क्योंकि भारतीय रेलवे द्वारा खाटू श्याम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को खास तोहफा दिया गया है। इसके तहत रेवाड़ी से स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसल लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन 21 और 22 सितंबर को चलाई जाएगी। इससे हरियाणा के साथ-साथ आसपास के बड़े क्षेत्र के श्याम भक्त आसानी से दर्शन कर सकेंगे।
दरअसल रेवाड़ी बड़ा जंक्शन है देश भर से यहां पहुंचना भी काफी आसान है, लेकिन रिंगस स्टेशन पर ट्रेन की इतनी अधिक सुविधा नहीं है। ऐसे में अब दूर-दराज से भी श्रद्धालु रेवाड़ी पहुंच कर आसानी से खाटू श्याम के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए विशेष रेलगाड़ी का परिचालन 21 व 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा। 15 डिब्बों वाली यह स्पेशल ट्रेन एकादशी और द्वादशी पर खाटू श्याम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को काफी लाभ देगी।
वहीं द्वादशी के मौके पर खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या के बीच व्यवस्था बनाने में भी खास भूमिका निभाएगी। हालांकि 15 डिब्बों वाली ट्रेन में 13 साधारण डिब्बों के साथ 2 गार्ड के डिब्बे भी शामिल रहेंगे। साथ ही ट्रेन में पहले से आरक्षण की जरूरत नहीं है क्योंकि यह ट्रेन पूरी तरह से अनारक्षित रहने वाली है। ऐसे में श्रद्धालु साधारण टिकट खरीद कर इस ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं।
दरअसल हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु खाटू श्याम जाते हैं। इसके लिए ट्रेन भी कम पड़ जाती हैं। ऐसे में अब उत्तर पश्चिम रेलवे ने द्वारा यात्रियों को राहत देते हुए रेवाड़ी से रींगस के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन 21 और 22 सितंबर 2026 को चलाई जाएगी।
यह रहेगा ट्रेन का शेड्यूल
उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ट्रेन का शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। इसके लिए तमाम औपचारिकताएं भी पूरी हो चुकी हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि रेवाड़ी से रिंगस के लिए गाड़ी ट्रेन नंबर 09717 चलाई जाएगी। यह ट्रेन अनारक्षित श्रेणी की स्पेशल ट्रेन होगी। रेवाड़ी से 21 और 22 सितंबर को सुबह 10:30 बजे ट्रेन चलेगी और दोपहर बाद 2:00 बजे रींगस पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है। वहीं रिंगस से रेवाड़ी के लिए ट्रेन नंबर 09718 चलाई जाएगी। यह भी अनारक्षित श्रेणी की स्पेशल ट्रेन रहेगी। वापसी में ट्रेन दोपहर बाद 2:55 बजे रिंगस से चलेगी और शाम 6:40 बजे रेवाड़ी पहुंचने का समय तय किया गया है।
इन स्टेशन पर होगा ठहराव
रेलवे के अनुसार खाटू श्याम दर्शन के लिए जाने वाली यह ट्रेन 9 स्टेशनों पर ठहरेगी। इसमें कुंड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीमकाथाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशन प्रमुख हैं। ऐसे में आसपास के लोग इन स्टेशन से भी ट्रेन पकड़ सकते हैं।

