September 19, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaWEATHER

हरियाणा के इन जिलों में आज तूफानी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने लोगों को किया सावधान

Haryana Weather Update : हरियाणा के मौसम में पिछले 48 घंटों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है ,वहीँ प्रदेश के जायदातर जिलों में मौसम आज साफ़ रहने वाला है लेकिन दो जिलों में मौसम खराब रहने वाला है जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बता दे की फिलहाल हरियाणा में मानसून के बादल फिर से गायब हो गए हैं।

हरियाणा में कब तक रहेगा मानसून

हरियाणा में जल्द ही अब मानसून की विदाई हो सकती है। बता दे की इसे लेकर जल्द ही IMD घोषणा भी कर सकता है। आंकड़ों की माने तो पिछले साल भी सितंबर के अंतिम सप्ताह में हरियाणा से मानसून की विदाई हो गई थी

हरियाणा के दो जिलों में बारिश का अलर्ट

हरियाणा के ज्यादातर जिलों में आज मौसम साफ़ रहने वाला है। लेकि शनिवार को मौसम विभाग ने दो जिलों में अलर्ट जारी किया है जिसमे पंचकूला और अंबाला है। इनमे भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीँ मौसम विभाग ने बताया की आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम साफ रहने वाला है जिसके चलते प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी भी देखि जा सकती है।

पिछले 24 घंटों में मौसम

पिछले 24 घंटों में मौसम की बात करें तो प्रदेश के जायदातर जिलों में मौसम साफ़ देखने को मिला। हालाकिं बादलों की आवाजाही देखने को मिली। शुक्रवार को भी दिन के समय तेज धूप निकलने के कारण चार डिग्री तक तापमान बढ़ गया। वहीं प्रदेश में अभी तक सामान्य से 24 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

Related posts

लिफ्ट लेकर की 7700 रूपये की लूट, मदद के नाम पर भरोसे का कत्ल, पढिए खबर.

Voice of Panipat

HARYANA सरकार के फैसले पर High Court की रोक, नहीं मिलेगा प्रमोशन में आरक्षण

Voice of Panipat

दिल्ली से आई बड़ी खबर, पानीपत से कश्मीरी गेट बस अड्डे के लिए बसें शुरू

Voice of Panipat

Leave a Comment