सफाई कर्मियों के हित में हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने का सैद्धांतिक निर्णय लिया गया है। 60 वर्ष तक सेवा सुरक्षा और वेतन 20,590 रुपए से बढ़कर से बढ़कर 25,560 तक होगा।
मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा
पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को हरियाणा कॉन्ट्रैक्चुअल एम्प्लॉईज़ (सर्विस की सुनिश्चितता) एक्ट, 2024 के दायरे में लाकर 60 वर्ष तक सेवा सुरक्षा के साथ नियमित कर्मचारियों के लगभग समान कई लाभ दिए जाएंगे। इसके साथ ही 2 हजार रुपए मासिक जोखिम भत्ता और अधिनियम के तहत पात्रता के अनुसार मिलने वाली राशि के अतिरिक्त 15 प्रतिशत अधिक राशि देने का भी सैद्धांतिक निर्णय लिया गया है।
इसके तहत पात्र कर्मचारियों को वार्षिक महंगाई भत्ता, डेथ-कम-रिटायरमेंट ग्रेच्युटी, मातृत्व अवकाश तथा HKRNL के अंतर्गत एक्स-ग्रेशिया वित्तीय सहायता एवं एक्स-ग्रेशिया नियुक्ति जैसे लाभ भी मिलेंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के कल्याण और सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

