September 5, 2026
Voice Of Panipat
PANIPAT NEWS

पानीपत में कोकीन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, शार्टकट तरीके से पैसे कमाना चाहता था आरोपी

Haryana News: पानीपत सीआईए थ्री(CIA-3) पुलिस ने दिल्ली पैरलल नहर बाईपास पर एक युवक को 18.44 ग्राम कोकीन सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सोनीपत के गांव बिंदरौली निवासी अभिषेक उर्फ लाखू के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम वीरवार शाम को गश्त के दौरान देशवाल चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि दिल्ली पैरलल नहर बाईपास पर सीएनजी पंप के पास एक संदिग्ध युवक खड़ा है। युवक के पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार पानीपत मनोज कुमार की मौजूदगी में नियमानुसार युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसकी जेब से पैकिंग में कोकीन बरामद हुई। कोकीन का वजन करने पर 18.44 ग्राम पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अभिषेक उर्फ लाखू पुत्र विजय निवासी गांव बिंदरौली सोनीपत के रूप में बताई।

शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए यूपी से खरीदकर लाया
प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए यूपी से 4 दिन पहले कम कीमत पर 25 ग्राम कोकीन खरीदकर लाया था। जिसमें से उसने कुछ कोकीन राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दी।

आरोपी बची कोकीन को लेकर बेचने के लिए वीरवार को दिल्ली पैरलल नहर बाईपास पर ग्राहक की तलाश में आया था। पुलिस ने आरोपी अभिषेक उर्फ लाखू के खिलाफ थाना माडल टाउन में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस अरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा उसे काबू करने का प्रयास करेगी।

Related posts

पानीपत के 10 किसानों को मिली जमानत, बाकी 3 को आज मिलेगी जमानत

Voice of Panipat

GST की IPL पर पड़ी मार, इतने महंगे हुए टिकट

Voice of Panipat

दहेज न देने पर 2 बार कराया गर्भपात व की मारपीट, केस दर्ज

Voice of Panipat

Leave a Comment