September 4, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

हरियाणा में 2 दिन झमाझम बारिश के आसार, किसानों को मिलेगा तगड़ा फायदा; उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत

Heavy rainfall expected in Haryana over the next two days; farmers set to benefit significantly, and relief from sultry heat is on the way.

हरियाणा में उमस भरी गर्मी और फसल सिंचाई के लिए बारिश के इंतजार में बैठे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने हरियाणा में कमजोर पड़ चुके मानसून के 4-5 सितंबर यानी आज और कल रफ्तार पकड़ने के आसार जताए है।

2 दिन झमाझम बारिश के आसार

मौसम विभाग का कहना है कि आज राज्य के पूर्वी और दक्षिण-पूर्व हिस्सों में झमाझम बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है जबकि 5 सितंबर यानी कल बारिश का दायरा बढ़कर मध्य और दक्षिण हरियाणा तक हो सकता है। इन जिलों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने आज पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, कैथल, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, कल 5 सितंबर को गुरुग्राम, नूंह, रेवाड़ी और झज्जर सहित 14 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, पश्चिमी हरियाणा के भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और जींद में दोनों ही दिन अपेक्षाकृत कम बारिश के आसार व्यक्त किए हैं। अभी तक की बात करें तो मानसून सीजन में 22% कम बारिश हुई है। ऐसे में यदि आज और कल झमाझम बारिश देखने को मिलती हैं तो न केवल किसानों को तगड़ा फायदा पहुंचेगा बल्कि साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत पहुंचेगी।

तापमान में दर्ज होगी गिरावट

हालिया दिनों तापमान की बात करें तो प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस भिवानी में दर्ज किया गया है। यदि आज और कल संभावित बारिश और बादलवाही रहती है तो तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

Related posts

पानीपत डिपो प्राईवेट प्रमीट पॉलसी के खिलाफ चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

Voice of Panipat

लॉकडाउन के नौवें दिन PM मोदी ने देश से मांगे 9 बजे, 9 मिनट, 5 अप्रैल को आपको करना है ये काम

Voice of Panipat

BREAKING:- पानीपत में पार्षद उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, कई दिग्गजों की कटी टिकट

Voice of Panipat

Leave a Comment