स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। 4 सितंबर 2026 को एसबीआई की यूपीआई सेवाएं कुछ समय के लिए बंद रहने वाली है। इस दौरान आप यूपीआई से किसी भी तरह का भुगतान नहीं कर पाएंगे।
SBI ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उसकी UPI सेवाएं 4 सितंबर की रात 12:30 बजे से 1:15 बजे तक करीब 45 मिनट के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। इस दौरान ग्राहक सामान्य UPI के जरिए भुगतान या पैसे का लेनदेन नहीं कर पाएंगे। यह रुकावट जरूरी रखरखाव के काम की वजह से होगी।
सेवाएं बंद होने के दौरान UPI LITE का कर सकते है इस्तेमाल
हालांकि UPI सेवाएं बंद रहने के दौरान अगर किसी ग्राहक को अचानक कहीं पैसे भेजने की जरूरत पड़ जाती है तो इसके लिए भी एसबीआई ने एक विकल्प बताया है। इस दौरान आपक UPI Lite का इस्तेमाल कर सकते है। SBI के अनुसार, UPI Lite से किए जाने वाले छोटे लेनदेन के लिए हर बार UPI PIN डालने की जरूरत नहीं होती।
ग्राहक यूपीआई लाइट के जरिए कम राशि का भुगतान कर सकते है। यूपीआई लाइट से एक बार में 1,000 रुपये तक का लेनदेन किया जा सकता है। वहीं, इसमें अधिकतम 5,000 रुपये तक की राशि रखी जा सकती है। बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि अगर वह डिजिटल भुगतान की योजना बना रहे है तो 4 सितंबर को इस समय का ध्यान रखें।

