26.1 C
Panipat
September 2, 2026
Voice Of Panipat
Panipat

खुशखबरी: पानीपत से खत्म होगा ट्रैफिक जाम का झंझट, जल्द मिलेगी मिनी बाईपास की सौगात

Good news Panipat to be rid of traffic jam woes; mini-bypass gift coming soon.

टेक्सटाइल नगरी के नाम से दुनियाभर में मशहूर पानीपत में सालों से ट्रैफिक जाम का दंश झेल रहे आमजन के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. यहां मिनी बाईपास रोड परियोजना के लिए नगर निगम की कार्रवाई तेज गति से आगे बढ़ रही है. नगर निगम द्वारा डिफरेंशियल ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (DGPS) मशीन से कराई गई नई पैमाइश में सेक्टर-11/12 और न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी क्षेत्र में करीब 50 अवैध कब्जे चिह्नित किए गए हैं.

नगर निगम द्वारा इन कब्जों को हटवाने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के EO को पत्र भेज दिया गया है. निगम के एक अधिकारी ने बताया कि देवी मंदिर क्षेत्र, राजीव कॉलोनी, छोटूराम चौक से लेकर बबैल नाका तक ड्रेन-1 की जमीन की विस्तृत पैमाइश के लिए छेड़े गए अभियान में 100 से ज्यादा जगहों पर निशानदेही में बहुत सी जगहों पर अतिक्रमण के मामले सामने आए हैं. अब इन अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी. उन्होंने बताया कि बहुत से लोगों ने चालाकी दिखाते हुए निशानदेही के निशान मिटा दिए हैं लेकिन निगम के पास पूरा रिकॉर्ड मौजूद हैं और उसी आधार पर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा.

यह रहेगा रूट

मेयर कोमल सैनी ने बताया कि ड्रेन नंबर-1 के साथ बनने वाले मिनी बाईपास रोड की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया है. मंगलवार को हुई नगर निगम की बैठक में इस परियोजना के विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर चर्चा करते हुए तय किया गया है कि PWD कार्यालय से मित्तल मेगा माल रोड तक विकसित होने वाले इस मार्ग में 18 जंक्शनों का चौड़ीकरण और ट्रैफिक चैनलाइजेशन किया जाएगा.

लोदी पार्क से बेरी मंडी रोड तक के हिस्से में जमीन कम होने के कारण ड्रेन-1 को कवर करके टू-वे सड़क विकसित की जाएगी. साथ ही ड्रेन की सफाई के लिए विशेष मैनहोल और एक्सेस प्वाइंट बनाए जाएंगे. साथ ही ड्रेन की सफाई के लिए विशेष मैनहोल और एक्सेस प्वाइंट बनाए जाएंगे. ट्रैफिक के सुचारू रूप से संचालन के लिए गोलचक्कर, आधुनिक ट्रैफिक आइलैंड और सजावटी लाइटें लगाई जाएगी.

शहर के लिए बनेगा वरदान

मेयर कोमल सैनी ने कहा कि मिनी बाईपास परियोजना शहरवासियों के लिए लाइफलाइन साबित होगी. शहर के भीतर से ट्रैफिक जाम का झंझट दूर करने में मदद मिलेगी. औद्योगिक क्षेत्र होने के चलते व्यापारियों और कामगार लोगों को फायदा पहुंचेगा और उनके लिए सफर करना आरामदायक हो जाएगा.

Related posts

HARYANA में पुलिस की डायल 112 चोरी कर ले गया चोर

Voice of Panipat

सजा का असली मकसद सजा देना नही बल्कि ज़िम्मेदार बनाना है

Voice of Panipat

हरियाणा में अब तक 577.46 लाख क्विंटल धान की हो चुकी है खरीद

Voice of Panipat

Leave a Comment