September 1, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

Haryana Weather Alert: हरियाणा के पंचकूला, गुरुग्राम समेत 10 जिलों में बारिश का अलर्ट, देखें आज कहां कहां होगी बारिश ?

Rain alert for 10 districts, including Panchkula and Gurugram

Haryana Weather Alert: हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, गुरुग्राम समेत 10 जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक नया मानसून सक्रिय हो रहा है जिसके चलते कई जिलों में बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 2 सितंबर को कई जिलों में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।

आज एक सितंबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में 1 सितंबर को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने के आसार हैं।

मौसम विज्ञानिकों के अनुसार, मानसून टर्फ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा अमृतसर, नजीबाबाद, हरदोई, सुल्तानपुर, डालटागंज, पूर्णिया से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी है और एक साइक्लोनिक सरकुलेशन पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है, जिससे राज्य में मानसून की सक्रियता बढ़ सकती है।

हरियाणा कृषि मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। 2 सितंबर को प्रदेशभर में मानसून सक्रिय होगा, जिससे कई स्थानों पर हल्की बारिश होगी वहीं कई स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं 3 और 4 सितंबर को मानसून पूरी तरह एक्टिव रहेगा। उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों पानीपत, सोनीपत में मध्यम से तेज बारिश होगी। कुरुक्षेत्र, कैथल और आसपास के जिलों के लिए भी भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Related posts

हरियाणा में कांग्रेस को लगा झटका, महिला कांग्रेस की प्रधान सुमित्रा चौहान बीजेपी में शामिल

Voice of Panipat

Haryana: हरियाणा के 7 जिलों में बनेंगे 131 जलाशय-तालाब, 5715 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Sahab Ram

आज 4 बजे नीरज चोपड़ा का एशियन गेम्स मे मुकाबला

Voice of Panipat

Leave a Comment