28.7 C
Panipat
September 1, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

Haryana BPL Ration: हरियाणा में लाखों राशन कार्ड धारकों को बड़ा झटका, डिपो पर नहीं मिलेगा सरसों का तेल, खातों में आएगी राशि

Major setback for lakhs of ration card holders in Haryana

Haryana BPL Ration: हरियाणा में लाखों लोगों के लिए बड़ा झटका लगा है। बीपीएल परिवारों को मिलने वाला डिपो से सरसों का तेल नहीं मिलेगा, अब इन परिवारों के खातों में सरसों के तेल की राशि जमा होगी। इसके लिए बीपीएल परिवारों के रजिस्टर्ड बैंक खातों में राशि भेजने का काम शुरु हो गया है।

जानकारी के मुताबिक अभी तक राशन डिपो से लाभार्थियों को चीनी, गेहूं और सरसों का तेल दिया जा रहा था। नई व्यवस्था के तहत अगस्त के बाद सितंबर और अक्टूबर महीने का राशन दो महीने का एक साथ दिया जाएगा। इसमें डिपो से चीनी और गेहूं की सप्लाई होगी, जबकि सरसों के तेल के बदले संभावित राशि लाभार्थी के खाते में भेजी जाएगी।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने जिले के सभी राशन डिपो संचालकों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग की ओर से डिपो संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जुलाई महीने में उपलब्ध सरसों के तेल के स्टॉक का ही वितरण किया जाए। इसके बाद डिपो से तेल की सप्लाई बंद कर दी जाएगी।

वहीं सरकारी राशन वितरण की प्रक्रिया में बार-बार बदलाव किए जाने को लेकर कुछ राशन कार्ड धारकों में परेशानी है। इज्जर निवासी नवीन कुमार ने बताया कि उनके माता-पिता बुजुर्ग हैं और राशन कार्ड उनके नाम पर बना हुआ है। पहले ही बुजुर्गों के अंगूठे के निशान बायोमेट्रिक मशीन पर दर्ज करवाने में परेशानी आती थी।

इसके बाद चीनी, गेहूं और तेल के लिए अलग-अलग बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था से भी दिक्कत बढ़ गई। उन्होंने कहा कि अब जब किसी लाभार्थी को सत्यापन पूरा हो चुका है और वह पात्र है तो उसे राशन लेने के लिए बार-बार नई प्रक्रिया में नहीं उलझाना चाहिए। नए ई-केवाईसी और अन्य उपभोक्ता बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण समय पर राशन तक नहीं ले पा रहे हैं।

बताया गया है कि सरकार द्वारा राशन डिपो पर कार्ड धारकों को 2 लीटर सरसों का तेल सप्लाई किया जाता था। इस योजना में 100 रुपये प्रति कार्ड धारक से लिए जाते थे। अब इस बार किसानों से सरसों की सरकारी खरीद नहीं होने के कारण सरसों का तेल उपलब्ध नहीं हो पाया।

Related posts

नारी तू नारायणी उत्थान समिति ने मनाया स्थापना दिवस, पौधारोपण कर शिक्षकों को दिया अवार्ड

Voice of Panipat

PANIPAT में प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, DC बोले- तंदूर जलाने पर रोक

Voice of Panipat

सीनियर सिटीजन के लिए Health Insurance लेने में आ रही है परेशानी, इन बातों का रखें ध्यान

Voice of Panipat

Leave a Comment