28 C
Panipat
August 31, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

हरियाणा के इन 5 जिलों में बारिश के आसार, देखें आज कैसा रहेगा मौसम ?


हरियाणा के कई जिलों में आज बारिश होने के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 31 अगस्त को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

इन 5 जिलों में होगी बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ के अनुसार आज 31 अगस्त को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं प्रदेश के कुछ अन्य हिस्सों में भी कहीं-कहीं बूंदाबादी के आसार है। लेकिन अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप उमस बढ़ा सकती है।

हालांकि कल 1 सितंबर से मौसम फिर बदल सकता है। मानसूनी हवाएं राज्य में सक्रिय होने की संभावना है। जिससे अगले कुछ दिन बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है।

तापमान में हुई बढ़ोतरी
हरियाणा में इन दिनों मानसून कमजोर पड़ गया है। बारिश न होने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीते रविवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

Related posts

HARYANA में इस दिन होगी तेज बरसात, तापमान में आएगी गिरावट

Voice of Panipat

हरियाणा सहित कई राज्यो में 2 मार्च को बारिश की संभावना

Voice of Panipat

हरियाणा में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, इन 16 जिलों में आज बारिश के आसार

Sahab Ram

Leave a Comment