31.6 C
Panipat
August 30, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के फरीदाबाद में देह-व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने 4 महिलाओं के साथ दो युवकों को पकड़ा

हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां छापेमारी करते हुए मकान मालकिन समेत 4 महिलाओं और दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर कर रही है।

जानकारी के अनुसार एसजीएम नगर क्षेत्र के एक मकान में कथित तौर पर पिछले कई महीनों से इस तरह की गतिविधियां चल रही थीं। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि मकान में आए दिन नई महिलाओं और नए लोगों का आना-जाना लगा रहता था।

जिसके बाद पड़ोस में रहने वाली चंदन देवी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद महिला थाना पुलिस की टीम मकान पर पहुंची और छापेमारी की।

महिला थाना इंचार्ज ने बताया कि इस दौरान पुलिस को घर के अंदर 3 महिलाएं मिलीं, जिन्हें हिरासत में लिया गया। साथ ही दो युवकों और मकान की मालकिन को भी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक पिछले करीब 3 महीने से यहां देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था।

हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पुछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

HARYANA IAS विजय दहिया को नहीं मिली पोस्टिंग, 2 महीने पहले जॉइन कर चुके ड्यूटी

Voice of Panipat

विश्वकर्मा योजना में सिर्फ 5 फीसदी ब्याज पर मिलेगा 1 लाख का लान, जानिए पूरी खबर

Voice of Panipat

PANIPAT में बिजली निगम से फर्जीवाड़ा , 2आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

Leave a Comment