35.2 C
Panipat
August 30, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

Weather Forecast: हरियाणा में फिर से होगी मानसून की वापसी, बारिश को लेकर आया IMD का ताजा अपडेट

Weather Forecast: हरियाणा में एक बार फिर उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। बारिश न होने के कारण लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसी बीच मानसून को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार कल 31 अगस्त को हरियाणा के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। कुछ ही इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। लेकिन 1 सितंबर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

कल 31 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन के समय मौसम साफ रहेगा और कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 27°C रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया है।

लेकिन रात के समय मौसम बिगड़ने की संभावना है। 1 सितंबर से हवा के रुख में बदलाव के चलते राज्य के दक्षिणी, पूर्वी और मध्य हिस्सों में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। जिसके बाद 3 सितंबर तक प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश होने का अनुमान है और इस बारिश से मौसम सुहावना होने की उम्मीद है।

Related posts

हरियाणा में मौसम लेगा करवट, 15 जिलों में बारिश-आंधी का अर्लट जारी

Voice of Panipat

दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड का कहर,अगले दो घंटे में यूपी व हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में बारिश

Voice of Panipat

Haryana सहित इन राज्यों में फिर करवट लेगा मौसम, बदलेगा मौसम, पढ़िए

Voice of Panipat

Leave a Comment