35.2 C
Panipat
August 30, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

रेलयात्रियों के लिए जरूरी खबर, फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर 15 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

हरियाणा के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। फरीदाबाद में रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द रहेंगी और 20 ट्रेनों का फरीदाबाद स्टेशन पर ठहराव भी नहीं होगा। ऐसे में यात्रियों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

जानकारी के अनुसार फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के कारण अगले 45 दिनों तक रेलसेवाएं प्रभावित रहने वाली है।  निर्माण कार्य के चलते 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक फरीदाबाद रूट पर चलने वाली 9 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके अलावा कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में भी बदलाव किया जाएगा।

इस पर अधिक जानकारी देते हुए आरपीएफ प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन से जुड़ी पटरियों के ऊपर निर्माण कार्य किया जाना है। इस वजह से रेलवे ने रात के समय रेल संचालन ब्लॉक लिया है। 1 सितंबर की रात से 15 अक्टूबर तक निर्माण कार्य चलेगा। इसलिए ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किया गया है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

इस दौरान ट्रेन संख्या 64908, 64071, 64052, 64015, 64078, 64057, 64012, 64013 और 64076 रद्द रहेंगी। 64076 ट्रेन को 2 सितंबर से 14 अक्टूबर तक तीसरी लाइन से चलाया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 64015 और 64078 नंबर की ट्रेनों के परिचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। ट्रेन संख्या 19019 को 31 अगस्त और 14 अक्टूबर को पलवल-फरीदाबाद के बीच 45 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।

इन ट्रेनों के रद्द होने से भिवानी, पलवल, गाजियाबाद, साहिबाबाद,नई दिल्ली और शकूरबस्ती के बीच सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो सकती है।

फरीदाबाद में इन 20 ट्रेनों का नहीं होगा ठहराव

निर्माण कार्य के चलते 20 ट्रेनों का फरीदाबाद स्टेशन पर अस्थायी रूप से ठहराव नहीं होगा।

इनमें उत्तर दिशा की ओर जाने वाली 8 और दक्षिण दिशा की ओर जाने वाली 12 ट्रेनें शामिल हैं।

ट्रेनों के प्लेटफॉर्म भी बदलेंगे

रेलवे के अनुसार, जिन ट्रेनों का संचालन प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन से होता है, उनमें से कई को अब प्लेटफॉर्म नंबर एक और चार से चलाया जाएगा। इसलिए यात्री स्टेशन पहुंचने के बाद डिस्प्ले बोर्ड और घोषणा के जरिए प्लेटफॉर्म की जानकारी जरूर लें।

Related posts

आतिशी ने CM पद से दिया इस्तीफा, LG सक्सेना को सौपां त्यागपत्र

Voice of Panipat

PANIPAT:- कल 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक वाहनों के किए गए रूट डायवर्ट, पढ़िए वजह

Voice of Panipat

पानीपत में बीड़ी ना देने पर चौकीदार जयमल की ह*त्या करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

Leave a Comment