35.2 C
Panipat
August 30, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

कल का मौसम: देश के 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम ?

देश के कई राज्यों में इन दिनों मानसून की रफ्तार तेज हो गई है और इस वजह से लगातार बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने कल के मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है।

कल दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुछ राज्यों में बारिश के साथ आंधी तूफान और आकशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने कल का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार कल 31 अगस्त को यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा और मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है।

तेज आंधी के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना
मौसम विभाग ने इन राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी का भी अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

मौसम में होने वाले इस बदलाव से किसानों की फसलों को भी नुकसान हो सकता है। वहीं पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, और महाराष्ट्र में मछुआरों को समुद्र तट से दूर रहने की सलाह दी गई है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है।

Related posts

अब बारिश देगी दस्तक,3 दिन बाद बरसेंगे बदरा, पढ़ें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Voice of Panipat

HARYANA:- 11 जिलों को भारी बारिस का अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेंगा मौसम

Voice of Panipat

Haryana Weather: हरियाणा में सुस्त पड़ा मानसून, 3 जिलों में होगी हल्की बारिश, देखें मौसम अपडेट

Sahab Ram

Leave a Comment