30.3 C
Panipat
August 28, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

Haryana Weather: हरियाणा में सुस्त पड़ा मानसून, 3 जिलों में होगी हल्की बारिश, देखें मौसम अपडेट

हरियाणा में एक बार फिर मानसून की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है, जिसके चलते लोगों को अब उमस भरी गर्मी सताने लगी है। प्रदेश में मानसूनी हवाएं कमजोर पड़ गई है और यहीं कारण है कि बारिश की गतिविधियां कम देखने को मिल रही है।

आज कहां – कहां होगी बारिश ?
आज के मौसम की बात करें तो राज्य के कुछ ही जिलों में हल्की बारिश के आसार है, जबकि अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेश के 3 उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं रोहतक, हिसार, जींद, सिरसा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और महेंद्रगढ़ समेत बाकी सभी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU), हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, राज्य में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान मानसूनी गतिविधियां धीमी रहेंगी। इस वजह से कम बारिश होने की संभावना है। लेकिन फिर मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Related posts

Click करे और पढ़े पूरी खबर, HARYANA:- आज से 3 दिन भारी बरसा, मौसम विभाग का 12 जिलों में येलो अलर्ट

Voice of Panipat

HARYANA में 5 दिन तक कमजोर रहेगा मानसून

Voice of Panipat

अगले 3 घंटे में Haryana के इन जिलों में होने वाली है तेज बरसात

Voice of Panipat

Leave a Comment