August 27, 2026
Voice Of Panipat
India News

रक्षाबंधन से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी के भी घटे दाम, देखें आज का लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price: सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। आज 27 अगस्त को सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। रक्षाबंधन से एक दिन पहले यानि आज गुरुवार को देश में 24 कैरेट (99.9% शुद्धता) सोने की औसत कीमत ₹1,58,300 से ₹1,59,400 प्रति 10 ग्राम के बीच बनी हुई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,619.21 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव

देश की राजधानी दिल्ली में आज 27 अगस्त को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,130 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,49,555 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई 22 कैरेट सोने की कीमत 1,49,400 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,62,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

वहीं कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने की कीमत  1,62,980 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का रेट 1,49,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

इसके अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,62,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,49,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी के दामों में भी आई गिरावट

आज गुरुवार को सोने की तरह ही चांदी में भी गिरावट दिख रही है। 27 अगस्त की सुबह चांदी 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 68.50 डॉलर प्रति औंस है।

Related posts

पानीपत :- 8 महीने पहले हुई थी शादी, पत्नी के साथ कहासुनी होने पर पति ने उठाया ये कदम

Voice of Panipat

धुंध ने ले ली चार की जान, खड़े ट्रोले से टकराई कार

Voice of Panipat

मीडिया रिपोर्टिंग बंद करने को लेकर सुशील कुमार की मां पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट

Voice of Panipat

Leave a Comment