24.1 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

Haryana News: हरियाणा के कैथल में देह व्यापार का भंडाफोड़, मां-बेटी समेत 3 महिलाओं पर केस दर्ज

Haryana News: हरियाणा के कैथल में पुलिस ने एक महिला और उसकी बेटी को गिरफ्तार किया है। यहां शहर में खुनाना रोड पर एक मकान में कैथल पुलिस की टीम सादे कपड़ों में रेड की। जिसके बाद देह- व्यापार कराने वाली मां- बेटी को काबू किया है।

आरोप है कि मां और बेटी एक अन्य महिला के साथ मिलकर महिलाओं व युवतियों को अपने घर बुलाती थी और बाद में ग्राहकों को बुलाकर उनसे देह व्यापार करवाती थी।

जानें क्या है पूरा मामला ?

आरोपी महिला की पहचान खुराना रोड निवासी वीना उर्फ मीनाक्षी और उसकी बेटी सुरभि के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वीना उर्फ मीनाक्षी, उसकी बेटी सुरभि और एक अन्य महिला गीता अपने घर पर महिलाओं को बुलाती हैं। इसके बाद ग्राहकों से रुपए लेकर उनसे देह व्यापार करवाती हैं।

पुलिस ने मारी रेड
सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत महिला के मकान पर रेड की। रेड से पहले पुलिस ने एक कर्मचारी को नकली ग्राहक बनाकर महिला के घर पर भेजा। जब आरोपी महिला ने पुलिस द्वारा भेजे गए नकली ग्राहक से सौदा तय किया, तो पुलिस की टीम सादे कपड़ों में तुरंत मौके पर पहुंच गई।

तीन महिलाओं पर केस दर्ज
वहां से पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। पूछताछ में महिलाओं ने घर पर देह व्यापार कराने की बात कबूल की। फिलहाल पुलिस ने मां -बेटी सहित एक अन्य महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अब जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

PANIPAT में डीजे की आवाज ज्यादा बढ़ाई तो खैर नही!

Voice of Panipat

PANIPAT:- राजकीय उच्च विघालय गांजबड में प्रबंधन समिति के पुनर्गठन के अवसर पर लगाई गई त्रिवेणी

Voice of Panipat

एपल के एप स्टोर पर वापस लौटा टेलीग्राम, पेज नॉट फांउड के बाद हुआ रिस्टोर!

Voice of Panipat