33.1 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

Haryana IAS HCS Transfers: हरियाणा सरकार ने 16 आईएएस और एचसीएस अधिकारियों के किये तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Haryana Government transfers 16 IAS and HCS officers

Haryana IAS HCS Transfers: हरियाणा सरकार ने 16 आईएएस और एचसीएस अधिकारियों की नियुक्ति व तबादला सूची जारी की है। इनमें छह आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारी शामिल हैं। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी के साथ अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। 2001 बैच के आईएएस विजय सिंह दहिया को स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव और पशुपालन विभाग के प्रधान सचिव के अलावा नागरिक उड्डयन विभाग के प्रधान सचिव का भी जिम्मा दिया गया है। 

हरियाणा में तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला

सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया

चंडीगढ़, 20 अगस्त-हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से तीन आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति  आदेश जारी किए हैं। आयुष्मान भारत-हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण के सीईओ श्री सतबीर सिंह को  रोहतक का उपायुक्त लगाया गया है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त तथा हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार-II को आयुष्मान भारत-हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

पशुपालन एवं डेयरी विभाग की विशेष सचिव, हरियाणा राज्य महिला आयोग की

सदस्य सचिव तथा हरियाणा महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक सुश्री प्रतिमा चौधरी को हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सचिव का

अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

Related posts

पेट्रोल पंप से बदमाशों ने डलवाया तेल, सेल्समैन पर पिस्तौल तान लूटे 10 हजार

Voice of Panipat

HARYANA:- 4 जनवरी से पहले निकाय चुनाव की घोषणा, सरकार ने HC में दिया जवाब

Voice of Panipat

HARYANA में पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने शुरू की फ्री बस सेवा

Voice of Panipat