August 19, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में फैमिली आईडी को लेकर आया बड़ा अपडेट, फटाफट कर लें ये जरूरी काम

हरियाणा में फैमिली आईडी (परिवार पहचान पत्र) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब फैमिली आईडी(Family ID) में बैंक खाता अपडेट करना जरूरी हो गया है। अगर ऐसा नहीं किया तो सरकार खाते में 250 रुपये नहीं भेजेगी।

हरियाणा सरकार अब नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रही है। जिसके तहत पात्र लोगों को सरसों तेल की जगह 250 रुपए प्रति माह सीधे बैंक खाते में भेजे जाएंगे। ऐसे में राशन डिपो से सरसों तेल लेने वाले लगभग 1.15 लाख परिवारों के लिए अब फैमिली आईडी में दर्ज बैंक खाते की जानकारी बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है।

अधिकारी ये नई व्यवस्था इस महीने से लागू होने की उम्मीद जता रहे है। ऐसे में पात्र परिवारों को समय रहते फैमिली आईडी में दर्ज बैंक खाते को अपडेट करना होगा।

बता दें कि अब तक की व्यवस्था में पात्र परिवारों को राशन डिपो से प्रति परिवार को दो लीटर सरसों का तेल दिया जाता था। लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद सरकार तेल की जगह 250 रुपये की राशि सीधे खाते में भेजेगी। इससे लाभार्थी अपनी जरूरत के अनुसार बाजार से तेल खरीद सकेंगे।

नई व्यवस्था के अनुसार अगर किसी लाभार्थी का फैमिली आईडी में खाता संख्या गलत दर्ज है, खाता बंद हो चुका है या फिर बैंक रिकॉर्ड में नाम व अन्य विवरण मेल नहीं खाते तो डीबीटी भुगतान में दिक्कत आ सकती है। जिन परिवारों ने हाल ही में बैंक खाता बदला है, उन्हें भी रिकॉर्ड अपडेट कराने की जरूरत है। अगर बैंक खाते से जुड़ी कोई भी परेशानी है तो इसे तुरंत अपडेट कर लें।    

Related posts

फरीदाबाद में शादी से इनकार पर बॉयफ्रेंड की ह#त्या..

Voice of Panipat

24 घंटे में शख्स ने 3 बार की सुसाइड करने की कोशिश, शराब पी, जहर खाया, फिर लगा ली फांसी

Voice of Panipat

HARYANA:- बारात से पहले शादी के मडंप में पुलिस की एंट्री, मां से कहा- दुल्हन के कागज दिखाओ, फिर..

Voice of Panipat

Leave a Comment