August 19, 2026
Voice Of Panipat
Education

UPSC में पांच बार फेल होने के बाद बनी IAS, जानें कौन है IAS प्रियंका गोयल ?

Success Story: IAS, IPS बनने के लिए हर साल लाखों युवा UPSC की परीक्षा में शामिल होते है, लेकिन सफलता कुछ ही लोगों को मिल पाती है। इन्ही में से एक नाम आईएएस प्रियंका गोयल का है।

प्रियंका यूपीएससी(UPSC) में एक बार नहीं बल्कि 5 बार फेल हुई। लेकिन उन्होनें हार नहीं मानी और अपना प्रयास जारी रखा। जिसके बाद उनकी मेहनत रंग लाई और वह आईएएस अफसर बनी।

कौन है आईएएस प्रियंका गोयल ?
प्रियंका गोयल दिल्ली की रहने वाली है। उन्होनें पीतमपुरा के महाराजा अग्रेसन मॉडल स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के केशव महाराज कॉलेज से B.Com किया।

इसी बीच उन्होनें यूपीएससी की परीक्षा देने का मन बनाया। इसके लिए उन्होनें साल 2016 में तैयारी भी शुरू कर दी और परीक्षा दी। लेकिन अपने पहले प्रयास में वह प्रिलिमिनरी एग्जाम भी पास नहीं कर पाई थी।

यूपीएससी में पांच बार हुई फेल
मगर उन्होनें हार नहीं मानी दूसरी बार प्रयास किया मगर यहां भी असफलता ही हाथ लगी। वह इस परीक्षा में लगातार पांच बार फेल हुई। लेकिन इसके बाद उन्होनें एक और आखिरी कोशिश की। इस आखिरी प्रयास में प्रियंका की मेहनत रंग लाई।

छठे प्रयास में आईएएस बनी
छठे प्रयास में यूपीएससी क्रैक कर प्रियंका गोयल IAS बनी। प्रियंका ने UPSC CSE 2022 में 369वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर अपने सपनों को साकार किया। सोशल मीडिया पर भी प्रियंका काफी पॉपुलर है। खूबसूरती में ये लेडी अफसर बॉलीवुड हसीनाओं को भी मात देती है। उन्हें इंस्टग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते है।

Related posts

खूबसूरती में बॉलीवुड की हसीनाओं को मात देती है ये लेडी अफसर, मॉडलिंग छोड़ बनी IAS

Sahab Ram

CBSE ने 9वी से 12वी के छात्रों के लिए लागू की NCrF नीति !

Voice of Panipat

UGC का बड़ा फैसला: अब 1 साल में होगी PG डिग्री, ऑनलाइन और ODL से भी मिलेगा मौका

Voice of Panipat

Leave a Comment