28.1 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के नूंह में कांस्टेबल की मौत, 6 महीने बाद होनी थी शादी

हरियाणा के नूंह जिले  में एक कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यहां बिछोर थाने में कमरे के बाहर कांस्टेबल का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को शव सौंपा। जिसके बाद कांस्टेबल का उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

बिछोर थाने में लगी थी ड्यूटी
जानकारी के अनुसार  26 वर्षीय कांस्टेबल अंकित कुमार मूल रूप से झज्जर जिले के गुढ़ा गांव के रहने वाला था। अंकित की ड्यूटी नूंह जिले के बिछोर थाने में थी।

तीन साल पहले अंकित की नौकरी लगी
परिजनों ने बताया कि  कुछ समय पहले अंकित के पिता की मौत हो गई थी। जिसके बाद वह परिवार में इकलौता कमाने कमाने वाला था। तीन साल पहले ही अंकित की सरकारी नौकरी लगी थी। फरवरी 2027 में अंकित की शादी होनी थी। पूरा परिवार इसकी तैयारियां कर रहा था।  लेकिन मंगलवार सुबह उन्हें अंकित की मौत की सूचना मिली।

कमरे के बाहर अचेत हालत में मिला अंकित
बताया जा रहा है कि अंकित कुमार बिछोर थाने में हर रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर थे। मंगलवार सुबह के समय वह शौचालय जाने के लिए कमरे से बाहर आया।

लेकिन फिर काफी देर तक कमरे में वापस नहीं लौटा। जिसके बाद अंकित के साथी उन्हें देखने कमरे से बाहर आए। उन्होनें अंकित को फर्श पर अचेत हालत में पड़ा हुआ देखा। वह तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन यहां डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिवार को सौंप दिया। देर शाम को कांस्टेबल का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में किया गया। प्राथमिक तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक मानी जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अंकित की मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा।

Related posts

हरियाणा में 2 दिन हड़ताल नहीं करेंगे डॉक्टर

Voice of Panipat

HARYANA में कोहरे को लेकर 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी

Voice of Panipat

हरियाणा के इस जिले में बनेंगे 40 नए सेक्टर, 51 गांवों की 11 हजार एकड़ जमीन खरीदेगी सरकार

Sahab Ram