34.5 C
Panipat
October 2, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

Weather Update: भारी बारिश के साथ चलेगी तेज आंधी, इन राज्यों में कहर बरपाएगा मानसून

देश के कई हिस्सों में मानसून का असर एक बार फिर तेज होता नजर आ रहा है। आज 18 अगस्त को राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

देशभर में सक्रिय मानसून के चलते आज मौसम बिगड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 18 अगस्त को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना है।

इन 19 राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने देश के 19 राज्यों हरियाणा, यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, केरल और आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। साथ ही किसानों और मछुआरों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है। पूर्वी भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात गिरने की भी संभावना है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम ?

दिल्ली में आज 18 अगस्त को झमाझम बारिश के आसार है। सोमवार को कई हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है।

हरियाणा- पंजाब में होगी झमाझम बारिश

आज हरियाणा के तीन जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में भारी बारिश की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं पंजाब में भारी बारिश के साथ आंधी की चेतावनी दी गई है। आईएमडी ने अमृतसर, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर, गुरदासपुर, कपूरथला, संगरूर और जालंधर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।

उत्तराखंड- हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम ?

पहाड़ी राज्यों में भी मानसून का कहर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, चंपावत और बागेश्वर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

वहीं हिमाचल के कांगड़ा, शिमला, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, कुल्लू, बिलासपुर और चंबा में जोरदार बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

इन राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट

दक्षिण भारत के राज्यों में भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा में मौसम खराब रहने की संभावना है। इन राज्यों में मौसम विभाग ने  आंधी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

Related posts

हरियाणा के 23 शहरों में 4 घंटे बारिश का अलर्ट, 40KM स्पीड से चलेंगी हवाएं

Voice of Panipat

HARYANA:- तापमान पहुंचा 45 डिग्री के पास 14 जिलों में लू का अलर्ट 

Voice of Panipat

Haryana Weather: हरियाणा में आज कहां- कहां होगी बारिश ? देखें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Sahab Ram