35.1 C
Panipat
August 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

कल का मौसम: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, ओडिशा-झारखंड में खतरा ज्यादा

Heavy rain alert for 14 states, including Delhi-NCR, UP, and Bihar

कल का मौसम: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के कारण उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और दक्षिणी राज्यों तक बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 18 अगस्त को 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा समेत कई राज्य शामिल हैं।

दिल्ली-NCR में बादल छाए रहने के साथ रिमझिम होगी बारिश

दिल्ली-NCR में 18 अगस्त को मौसम सामान्य रूप से बादलों से घिरा रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। अगले कुछ दिनों तक भी मौसम में बदलाव जारी रहने की संभावना है।

यूपी और बिहार में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 18 अगस्त को भारी बारिश का अनुमान है। पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18 और 19 अगस्त के अलावा 22-23 अगस्त को भी कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बिहार में भी 18 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। राज्य में 19 अगस्त तक व्यापक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

ओडिशा में रेड अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश का खतरा

ओडिशा में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। बालासोर, क्योंझर और मयूरभंज में बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, सुंदरगढ़, संबलपुर, देवगढ़, अंगुल और ढेंकनाल समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ अन्य जिलों में भी भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट है।

झारखंड में भी भारी बारिश की आशंका

झारखंड में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। लगातार बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव और स्थानीय स्तर पर परेशानी बढ़ने की आशंका जताई गई है।


हरियाणा समेत इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Related posts

कानपूर में साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे उतरे पटरी से

Voice of Panipat

हथियारों की तस्करी करने आया था PANIPAT, पुलिस ने धर-दबोचा

Voice of Panipat

भारत में लॉन्च हुई Mercedes-Benz EQS इलेक्ट्रिक कार, जानिए कीमत

Voice of Panipat

Leave a Comment