35.1 C
Panipat
August 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

हरियाणा हाईकोर्ट क्लर्क भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, 24 अगस्त से शुरू होगी CBT परीक्षा

Admit card for Haryana High Court Clerk recruitment released

चंडीगढ़: हरियाणा हाईकोर्ट क्लर्क भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। अधीनस्थ न्यायालयों में स्टाफ की केंद्रीयकृत भर्ती के लिए Society for Centralised Recruitment of Staff in Subordinate Courts (SSSC) ने क्लर्क भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 17 अगस्त 2026 को जारी किया गया है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

24 अगस्त से 7 सितंबर तक होगी परीक्षा की तिथि

जारी कार्यक्रम के अनुसार हरियाणा कोर्ट क्लर्क की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 24 अगस्त से 7 सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा अलग-अलग निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पूरा पता दिया गया होगा। इसलिए उम्मीदवार परीक्षा से पहले अपने हॉल टिकट की सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।

हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार खास तौर पर अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पता जरूर देख लें। किसी जानकारी में गलती मिलने पर संबंधित भर्ती प्राधिकरण से संपर्क करने की सलाह दी गई है।


परीक्षा केंद्र पर ID प्रूफ ले जाना जरूरी
परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा। इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक दस्तावेज ले जा सकते हैं। उम्मीदवारों को हाल की रंगीन फोटो भी साथ रखने की सलाह दी गई है।

CBT में 100 अंकों का होगा प्रश्नपत्र

क्लर्क भर्ती की चयन प्रक्रिया में पहले CBT और इसके बाद कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (CPT) शामिल है।

CBT में सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी।


पेपर में सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न और अंग्रेजी के 20 प्रश्न होंगे।

इसके अलावा अंग्रेजी रचना में निबंध, पत्र, प्रेसी और अनुवाद से जुड़े प्रश्न होंगे।

परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। उम्मीदवारों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होगा।

CBT के बाद कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट महत्वपूर्ण
CBT में पात्र उम्मीदवारों को आगे कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट देना होगा। इसमें स्प्रेडशीट टेस्ट और अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट शामिल होंगे। स्प्रेडशीट टेस्ट में कम से कम 4 अंक हासिल करना जरूरी होगा। इसके बाद अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट में 30 शब्द प्रति मिनट की गति निर्धारित की गई है।
उम्मीदवारों को सलाह है कि परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें और एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों को पहले से अच्छी तरह पढ़ लें।

Related posts

PANIPAT:- मीडिया कौंसिल ऑफ़ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने संजय राठी

Voice of Panipat

HARYANA में सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिये अच्छी खबर, पढिए

Voice of Panipat

HARYANA सरकार का बुलडोजर एक्शन तोड़ी गई नूंह में 200 झुग्गियां

Voice of Panipat

Leave a Comment